{"_id":"5ef871088ebc3e42db6b06da","slug":"fir-against-a-man-for-obscene-talk-with-women-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन का झांसा देकर महिलाओं से लेता था फोन नंबर, फिर सरकारी कर्मचारी बन करता था गंदी बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन का झांसा देकर महिलाओं से लेता था फोन नंबर, फिर सरकारी कर्मचारी बन करता था गंदी बातें
Mon, 29 Jun 2020 09:43 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 29 Jun 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में एक युवक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। यह युवक खुद को जिला उद्योग केंद्र का कर्मचारी बताकर महिलाओं को लोन दिलाने के झांसे में फंसाता, फिर उनसे नंबर लेकर फोन पर गंदी बातें करता है। बीते दिनों दो महिलाओं ने इसकी शिकायत जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों से की।
शनिवार को जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त शरद टंडन ने थाना एत्माद्दौला में युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी का नाम धर्मेंद्र सिंह है। वो चिरहौली महावतपुर का रहने वाला है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
ऐसे हासिल करता था मोबाइल नंबर
शरद टंडन ने आईजी ए सतीश गणेश से इसकी शिकायत की। रेंज साइबर सेल ने जांच कर आरोपी का पता लगाया। पता चला कि धर्मेंद्र जिला उद्योग कार्यालय के बाहर ही महिलाओं को अपना परिचय कर्मचारी के रूप में देता था। वो उनसे मोबाइल नंबर हासिल कर लेता था।
विज्ञापन
आरोपी महिलाओं को लोन दिलाने का झांसा देता, जो महिलाएं उसके जाल में फंस जाती, उनसे फोन पर गंदी बातें किया करता था। पिछले दिनों दो महिलाओं ने कार्यालय में आकर इसकी शिकायत की थी। एक महिला ने इसका ऑडियो भी दिया। यह सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ।