फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR against 18 people for violating lockdown in mainpuri

लॉकडाउन में 'खेल' के लिए जिंदगी से खिलवाड़, महामारी अधिनियम के तहत 18 लोगों पर रिपोर्ट

Tue, 12 May 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 May 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
FIR against 18 people for violating lockdown in mainpuri
गांव में कराया क्रिकेट टूर्नामेंट (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के बरनाहल क्षेत्र में ग्राम प्रधान के पति ने लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए क्रिकेट टूर्नामेंट करा दिया। जिसमें सामाजिक दूरी की भी जमकर धज्जियां उड़ीं। मामला मीडिया में आने के बाद अफसर हरकत में आए। प्रधान सहित 18 लोगों के विरुद्ध महामारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में दो दिन पहले ग्राम प्रधान के पति सत्यवीर सिंह की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था। प्रतियोगिता के दौरान न तो किसी ने सामाजिक दूरी का पालन किया, न ही कोई भी मास्क लगाए हुए था। 
विज्ञापन



टूर्नामेंट के दौरान वहां काफी भीड़ भी एकत्र हुई थी। टूर्नामेंट का आयोजन गांव निवासी फूलन सिंह के खेत में हुआ। पुलिस को इसकी भनक नहीं लग सकी, लेकिन इस बीच मामला मीडिया में आने के बाद जानकारी अफसरों को हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम करहल रतन वर्मा के निर्देश पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने प्रधान पति सहित 18 लोगों के विरुद्ध महामारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। 

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मामला

क्रिकेट टूर्नामेंट कराने के मामले में एसआई अशोक कुमार ने मामला दर्ज कराया। प्रधान पति के अलावा गांव के ही शिवम पुत्र सत्यवीर सिंह, मुकेश कुमार पुत्र जगर सिंह, अनिल कुमार पुत्र विजय सिंह, रोहित पुत्र राजवीर सिंह, अजय पुत्र अखिलेश, संदीप कुमार पुत्र प्रमोद कुमार, सोनू पुत्र सुरेंद्र, विवेक कुमार पुत्र विजय सिंह, गोलू पुत्र लल्लू सिंह, विकास पुत्र लल्लू सिंह, मंजीत कुमार पुत्र दशरथ सिंह, बॉबी पुत्र बृजेश कुमार, सुनील कुमार पुत्र लल्लू सिंह, मनोज कुमार पुत्र रामप्रकाश, सुमित कुमार पुत्र लल्लू सिंह, धनवीर सिंह पुत्र रामप्रकाश, बृजेश कुमार पुत्र राधेश्याम व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed