फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Find the daughter and bring her sir, don't know in what condition she will be

Agra News: बेटी को ढूंढ कर ला दो साहब, पता नहीं किस हाल में होगी

Fri, 07 Apr 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 07 Apr 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Find the daughter and bring her sir, don't know in what condition she will be
मैनपुरी।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय के बाहर आत्मदाह की कोशिश करने वाली महिला ने रोते हुए कहा कि बेटी को ढूंढ कर ला दो साहब, न जाने किस हाल में और कहा होगी। आठ महीने से नींद आखों से कोसों दूर रहती है। करवट बदलते हुए बेटी के ख्याल में ही रातें गुजरतीं हैं।
शुक्रवार को औंछा क्षेत्र की रहने वाली महिला ने एसपी कार्यालय के बाद आत्मदाह की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे अनहोनी करने से रोक लिया। कार्यालय के बाहर रोते बिलखते हुए पुलिस के बीच घिरी महिला रोते हुए बेटी को ढूंढने की बात कह रही थी। महिला का कहना था कि साहब पुत्री आठ महीने से लापता है, उसे ढूंढ कर ला दो, पता नहीं बेटी किस हाल में और कहा होगी। उसके साथ क्या हुआ होगा, यह सब सोच कर मन घबराता है।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि रात भर बेटी की याद और तकलीफ के बारे में सोच सोच कर करवट बदलते हुए रात गुजर जाती है। जब पुलिस के पास जाती है तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। पुलिस भले ही दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है, लेकिन मुख्य आरोपी पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसी वजह से उनकी बेटी के बारे में कोई पता नहीं लग रहा है। उन्हें अपनी बेटी हर हाल में बेटी चाहिए। नहीं तो वह भी जान दे देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
थानाध्यक्ष हो चुके हैं लाइन हाजिर
पूर्व में महिला द्वारा आत्मदाह की कोशिश की गई थी। इसके बाद एसपी द्वारा थाना पुलिस को कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए गए थे। तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक को लाइन किया गया था। उनकी जगह धर्मेंद्र सिंह को औंछा का थानाध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन डेढ़ माह में कोई सार्थक प्रयास पुलिस ने नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed