फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Financial crisis took his life Glass artisan was forced to commit suicide by hanging himself

UP: आर्थिक तंगी ने ली जान...कांच कारीगर इसलिए हो गया मजबूर, फंदे पर लटक कर ली आत्महत्या

Thu, 24 Jul 2025 11:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Jul 2025 11:35 AM IST
सार

आगरा के ट्रांस यमुना में आर्थिक तंगी से परेशान कांच कारीगर ने जान दे दी। उसकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Financial crisis took his life Glass artisan was forced to commit suicide by hanging himself
मृतक का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित राहुल नगर में एक कांच कारीगर ने आर्थिक तंगी के चलते फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान सौकत अली (45) के रूप में हुई है। वह गंजडुंडवारा जिला एटा का मूल निवासी था। 25 वर्ष से शाह नगर बंबा पर परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था। उसके तीन बेटी और दो बेटे शादीशुदा हैं। सबसे छोटा बेटा वसीम मजदूरी करता है। 

मृतक की पत्नी रानी बेगम ने बताया कि उनका पति राहुल नगर निवासी इकबाल के घर पर कांच का काम करता था। परिवार आर्थिक तंगी से परेशान था। बुधवार देर रात उसने परिवारजनों से झगड़ा किया। देर रात कारखाना संचालक राहुल के घर में तीसरी मंजिल पर जाकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे छत पर जाकर देखा तो उसे फंदे से लटका देखकर हैरान हो गए। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना अध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया है। मामले की जांच की जा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed