फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Financial assistance will be provided under Chief Minister Micro Entrepreneur Accident Insurance Scheme

Agra News: मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना में मिलेगी वित्तीय सहायता

Mon, 25 Sep 2023 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 25 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Financial assistance will be provided under Chief Minister Micro Entrepreneur Accident Insurance Scheme
कासगंज। शासन द्वारा मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना लागू की गई है। योजना के अंतर्गत सूक्ष्म इकाइयों के उद्यमियों को लाभान्वित किया जाएगा। उपायुक्त उद्योग चंद्रभान भास्कर ने बताया कि योजना में 18 से 60 वर्ष तक के सूक्ष्म श्रेणी के उद्यमियों द्वारा आवेदन किया जा सकता है। दुर्घटनाग्रस्त होने पर 5 लाख रुपये तक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जो उद्यमी जीएसटी लेने के पात्र हैं, उनके लिए जीएसटी विभाग द्वारा मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना संचालित है।उपायुक्त ने बताया कि सूक्ष्म उद्यम के अंतर्गत 1 करोड़ रुपये तक का पूंजी निवेश होता है। सूक्ष्म उद्यम, एमएसएमई का एक अत्यंत महत्वपूर्ण भाग है। सूक्ष्म उद्यमी आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। अधिकांश उद्यमी अपना कार्य ऋण लेकर करते हैं। आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में इन उद्यमियों के परिवार संकट में आ जाते हैं। भारत सरकार के यूआरसी पोर्टल पर पंजीकृत समस्त सूक्ष्म उद्यमों, जिसमें उत्पादन एवं सेवा दोनों क्षेत्रों को लाभान्वित कराया जाएगा। जिले के उद्यमी जिनके द्वारा अपने उद्यमों का अभी तक पंजीकरण नहीं कराया गया है, वे अविलंब पोर्टल पर अपना नि:शुल्क पंजीकरण करा लें, ताकि योजना का लाभ लेने में असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed