{"_id":"66d19954d476ade3600eaf52","slug":"finance-worker-snatched-bike-of-up-police-recruitment-exam-candidate-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा देने आया अभ्यर्थी, फाइनेंस कर्मी ने छीन ली बाइक; विरोध करने पर की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा देने आया अभ्यर्थी, फाइनेंस कर्मी ने छीन ली बाइक; विरोध करने पर की पिटाई
Fri, 30 Aug 2024 03:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 30 Aug 2024 03:35 PM IST
सार
यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थी से फाइनेंस कर्मी ने रास्ते में बाइक छीन ली। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट कर दी। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद बाइक वापस मिल सकी।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में पिनाहट का रहने वाला युवक पुलिस की भर्ती परीक्षा देने अपनी बाइक से अलीगढ़ जा रहा था। थाना ट्रांस यमुना के टेडी बगिया क्षेत्र के पास दबंग फाइनेंस कर्मियों ने युवक को रोक लिया। उसकी बाइक छीन ली। युवक ने जब इसका विरोध किया तो फाइनेंस कर्मी ने मारपीट शुरू कर दी और बाइक लेकर चले गए।
बाइक ले जाते हुए दोनों दबंग फाइनेंस कर्मियों का वीडियो युवक ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। पुलिस भर्ती की परीक्षा के लिए देरी होने पर युवक ने बाइक लूटे जाने की सूचना डायल 112 और उच्चाधिकारियों को फ़ोन के माध्यम से दी। मामले की जानकारी होने के बाद फाइनेंस कर्मियों ने को ढूढ़कर युवक को उसकी बाइक वापस दिलाई। इस पर युवक परीक्षा देने अलीगढ़ के लिए रवाना हो गया। युवक द्वारा थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई है।