{"_id":"603668aa8ebc3ee9421c1a2f","slug":"finance-company-employee-commits-suicide-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या, कैला देवी दर्शन के लिए गया था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या, कैला देवी दर्शन के लिए गया था परिवार
Wed, 24 Feb 2021 08:24 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 24 Feb 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के शाहगंज इलाके स्थित शिव पुरम कॉलोनी में फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट पंकज वर्मा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह घर में अकेले थे। पत्नी समेत परिवार के अन्य लोग कैला देवी मंदिर दर्शन करने गए थे।
बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर कोहराम मच गया। पृथ्वीनाथ मंदिर के पास स्थित शिवपुरम कालोनी निवासी पंकज वर्मा (35) पुत्र राजेंद्र प्रसाद वर्मा फिरोजाबाद की एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे। मंगलवार को पंकज की पत्नी कृष्णा और बेटी को लेकर परिवार के लोगों के साथ कैला देवी दर्शन के लिए गई थीं।
पंकज घर पर अकेले थे। बुधवार सुबह तकरीबन 11 बजे तक वह घर से बाहर नहीं निकले। इस पर चचेरा भाई मोनू घर पर आया। आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से झांककर देखा। पंकज पंखे के कुंडे से साफी से बने फंदे पर लटके थे।
विज्ञापन
मोनू ने लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा। सूचना पर पुलिस आ गई। उधर, जानकारी पर अन्य परिजन आ गए। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव ने बताया कि पंकज ने आत्महत्या की है। इसका कारण पता किया जा रहा है। परिजनों से पूछताछ की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के न्यू आगरा इलाके के नगला पदी में मंगलवार को एमए की छात्रा प्रीति कुशवाहा (26) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि उसका रिश्ता तय हो गया था मगर, कुछ दिन पहले दहेज की मांग के लिए युवक ने रिश्ता तोड़ दिया था। इससे परेशान थी। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
नगला पदी निवासी प्रीति कुशवाहा के भाई संदीप ने बताया कि मंगलवार सुबह वह काम पर गया था। मां कुसुम घर के पास चल रही भागवत कथा में चली गईं। प्रीति अपनी बड़ी बहन के घर पर थी। दोपहर में वह लौटकर आई। बाद में तकरीबन दो बजे संदीप घर आया। मगर, घर का मुख्य गेट अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। इस पर वो छत के रास्ते से घर में गया। प्रीति का कमरा अंदर से बंद मिला। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से दरवाजा खोला।
प्रीति कमरे में दुपट्टे से बने फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। इस पर परिजनों में कोहराम मच गया। संदीप ने आरोप लगाया कि प्रीति का तीन महीने पहले रिश्ता तय किया था। मगर, कुछ दिन पहले मंगेतर युवक और उसके घरवालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी।
दहेज देने में असमर्थता जताने पर शादी से इंकार कर दिया। इससे प्रीति तनाव में आ गई। पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार का कहना है कि परिजनों ने तनाव में आकर प्रीति के आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।