फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Filed fake affidavit filed report against seven

Agra: फर्जी शपथपत्र कर दिया दाखिल, सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 18 Jun 2023 10:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Jun 2023 10:24 AM IST
सार

डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि साक्ष्य संकलन के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
Filed fake affidavit filed report against seven
court new - फोटो : istock

विस्तार

कोर्ट में फर्जी शपथपत्र दाखिल करने पर न्यू आगरा थाने में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। अधिवक्ताओं को भी आरोपी बनाया गया है। उधर, पूर्व में दो मुकदमे दर्ज होने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


न्यू आगरा थाने में मुकदमा योगेश सौंधी ने लिखाया है। वह कावेरी विहार फेज-1 शमसाबाद मार्ग के निवासी हैं। उन्होंने अपर पुलिस आयुक्त को प्रार्थनापत्र दिया था। केस में सुभाष कुमार, कामना कुमार, टिंकू, साक्षी, प्रवीन श्रीवास्तव, सोहेल सरीन, सलमा खान को आरोपी बनाया है। योगेश सौंधी ने आरोप लगाया कि एडीजे-9 के न्यायालय में एक फर्जी शपथपत्र मार्च 2022 में दाखिल किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अशोक नगर निवासी चंद्रभान के नाम का शपथ पत्र प्रवीन श्रीवास्तव ने सत्यापित कराकर दीवानी स्थित शपथ आयुक्त कार्यालय में तस्दीक कराकर दाखिल किया है। शपथपत्र पर चंद्रभान का फोटो नहीं है। जो पता लिखा है उस पते पर इस नाम का कोई व्यक्ति नहीं रहता। पूर्व में एक अन्य मुकदमे में भी इसी तरह फर्जी शपथपत्र दाखिल किया गया था, जिसका मुकदमा उनके पिता राजकुमार सौंधी की तहरीर पर न्यू आगरा थाने में लिखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि दो मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि साक्ष्य संकलन के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed