फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fighting and stone pelting between two parties in dispute over irrigation money, three injured

Agra News: सिंचाई के रुपयों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट व पथराव, तीन घायल

Fri, 26 Jan 2024 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 26 Jan 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Fighting and stone pelting between two parties in dispute over irrigation money, three injured
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र के गांव नगला देशी में बुधवार की दोपहर सिंचाई के रुपयों के विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हुआ। एक पक्ष से एक महिला और दूसरे पक्ष से लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।
विज्ञापन

गांव नगला देशी के चंद्रपाल का आरोप है कि गांव के ही राय सिंह पर सिंचाई के रुपये मांगने के लिए वह उनके घर गए थे। जहां पर विवाद हो गया तो वह वापस अपने घर आ गए। कुछ समय बाद आरोपी रायसिंह, मनोज, कन्हईलाल, सनोज, अनोज, रजित, विनोद, अनमोल व महिलाओं ने उसकी व उसके परिजन की पिटाई कर दी। घटना में उसकी पत्नी मार्गश्री गंभीर घायल हो गईं। दूसरे पक्ष के होमगार्ड संजय का कहना है कि वह ड्यूटी कर वापस आ रहा था। गांव में उसके चाचा राय सिंह और अन्य घर वालों की पिटाई कर आरोपी चंद्रपाल, हुकुम सिंह, विजेंद्र, राहुल, राजपाल, सुनील, महेंद्र ने लाठी डंडों और फांवड़े से हमला किया। जिसमें चाचा रायसिंह और वह घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। थाना प्रभारी यतींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed