{"_id":"5e999cb48ebc3e78aa2c8c21","slug":"fight-with-corona-warriors-in-hotspot-area-protest-at-police-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः हॉटस्पॉट क्षेत्र में कोरोना योद्धाओं से मारपीट, काम बंद कर पुलिस चौकी पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः हॉटस्पॉट क्षेत्र में कोरोना योद्धाओं से मारपीट, काम बंद कर पुलिस चौकी पर प्रदर्शन
Fri, 17 Apr 2020 05:42 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 17 Apr 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
मारपीट की घटना के बाद पुलिस चौकी पर शिकायत देते सफाई कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना से जंग लड़ रहे योद्धाओं से मारपीट का वायरस आगरा में भी आ गया। शहर के हॉटस्पॉट क्षेत्र आजमपाड़ा में शुक्रवार को सफाई कर रहे कर्मचारी की पिटाई कर दी गई। इससे गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने काम बंद कर पुलिस चौकी पर प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग उठाई है।
शुक्रवार सुबह नगर निगम वार्ड शाहगंज द्वितीय के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी चंचल पुत्र मुकेश निवासी राधे वाली गली शिवनगर आजमपाड़ा में सफाई का कार्य कर रहा था।
वहीं के दिनेश एवं जगदीश पुत्रगण डालचंद निवासी आजमपाड़ा ने अपने साथियों को लेकर स्टील के पंच से मारपीट कर दी। सफाई कर्मचारी चंचल अपनी जान बचाकर पृथ्वीनाथ फाटक स्थित पुलिस चौकी पर पहुंचा। चंचल ने अपने साथियों एवं सफाई नायक विजय नरवार और क्षेत्रीय स्वच्छता निरीक्षक योगेंद्र कुशवाह को फोन कर जानकारी दी।

Trending Videos
प्रभारी सत्येन्दर सिंह राघव के सामने वहां सफाईकर्मियों का हुजूम लग गया। पार्षद राहुल चौधरी, निगम कर्मचारी महासंघ उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी भी पहुंच गए। सफाई कर्मियों के हंगामे पर पुलिस ने एक आरोपी जगदीश को पकड़ लिया।
कर्मचारियों का कहना था कि ऐसी विषम परिस्थितियों में अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना जैसी खतरनाक महामारी को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं। विनोद इलाहाबादी ने कर्मचारियों से कहा कि जो भी मारपीट या अभद्र व्यवहार करेगा, उसे जेल भिजवाया जाएगा। सफाई कर्मियों में अपने क्षेत्रीय स्वच्छता निरीक्षक योगेन्द्र कुशवाह के लिए भी आक्रोश था।
उनका कहना था दूसरे वार्ड के सफाई नायक एवं क्षेत्रीय पार्षद आ गए पर सेनेटरी इंस्पेक्टर नहीं आ सके। अगर ऐसी घटना की पुनरावृत्ति हुई तो शहर की सफाई कार्य का बहिष्कार करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। हंगामे के दौरान हरीबाबू वाल्मीकि, चौ. सपन सिंह, राजकुमार विद्यार्थी, रंजीत सिंह, विजय नरवार, विकास पाठक, रोहित लवानियां, अमित नरवार, सुंदर बाबू चंचल आदि मौजूद रहे।