फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fight not only know wrestling team Virat

लड़ना ही नहीं, टीम को लड़ाना भी जानते हैं विराट

Thu, 19 Jan 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Thu, 19 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Fight not only know wrestling team Virat
कीर्ति आजाद - फोटो : PTI

विज्ञापन
- पूर्व भारतीय क्रिकेटर कीर्ति आजाद बोले, भारतीय टीम का भविष्य देखते हुए धोनी ने छोड़ी कप्तानी
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा।
‘धोनी अच्छे कप्तान थे, उन्होंने अच्छा उदाहरण पेश किया। विराट कोहली खुद एक उदाहरण हैं। वह लड़ना ही नहीं टीम को लड़ाना जानते हैं। सेनापति कितना ही अच्छा हो, सेना में आत्मविश्वास न हो तो जीत नहीं सकती।’ यह बातें पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं सांसद कीर्ति आजाद ने कही। वह भारतीय टीम के पूर्व विकेट कीपर सुरेंदर खन्ना के साथ बुधवार को आगरा में थे।
 कीर्ति आजाद ने बताया कि कप्तानी छोड़ना महेंद्र सिंह धोनी का बड़प्पन है। विश्वकप में दो वर्ष बाकी हैं। वह चाहते हैं कि विराट कोहली को पर्याप्त अनुभव हो जाए। भारतीय टीम के भविष्य को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है। बताया कि बीसीसीआई के संचालन के लिए गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट की ओर से समिति घोषित की जाएगी। क्रिकेट में पारदर्शिता लाने के लिए बड़ी लंबी लड़ाई लड़ी गई है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि करोड़ाें रुपये का गबन बीसीसीआई और राज्य एसोसिएशन में होता आया है। सरकारी महकमे का गलत इस्तेमाल किया गया। यही कारण है कि जम्मू-कश्मीर, गोवा, हैदराबाद, दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन में गड़बड़ियों पर सीबीआई तलवार लटक रही है। डीडीसीए में गड़बड़ी के लिए उन्होंने अरुण जेटली को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधे से ज्यादा टिकट मुफ्त में बांटे जाते हैं
कीर्ति आजाद ने आरोप लगाया कि अंतर्राष्ट्रीय मैचों के दौरान स्टेडियम के आधे से ज्यादा टिकट मुफ्त बांटे जाते हैं। पास का कोटा निर्धारित होना चाहिए। विदेशों में यही व्यवस्था है। राजीव शुक्ला की तरह करीब 100 पदाधिकारी बोर्ड में ऐसे हैं, जिनको हटना है। इनका कार्यकाल या तो नौ वर्ष से अधिक है, या फिर इनकी आयु 70 वर्ष से अधिक है। कारोबार पूरन डावर, पूर्व क्रिकेटर केके कपूर के समक्ष उन्होंने आगरा में वेटरंस क्रिकेट कराने का प्रस्ताव दिया। पूरन डावर ने कहा कि इस पर विचार किया जाएगा। डावर शू फैक्ट्री पर आयोजित वार्ता के दौरान स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह मौजूद रहे।


यूपी चुनाव पर ये बोले- भाजपा बिहार वाली गलती न करे तो उसे फायदा होगा। सपा के गठबंधन का समीकरण तगड़ा है।


रिद्धिमान-पार्थिव में स्वस्थ प्रतियोगिता: सुरेंदर खन्ना
आगरा। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेट कीपर सुरेंदर खन्ना ने कहा कि विकेट कीपिंग के लिए रिद्धिमान साहा और पार्थिव पटेल में स्वस्थ प्रतियोगिता है। आगे ईरानी ट्राफी है, इसमें दोनों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। रिद्धिमान तकनीकी रूप से मजबूत हैं तो पार्थिव पटेल अच्छे फार्म है। उन्होंने भारतीय टीम की मजबूती के लिए विराट कोहली, अनिल कुंबले की भूमिका महत्वपूर्ण बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed