फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIGHT

पैमाइश के दौरान हमले का मामला- विवादित भूमि पर बनी रहेगी यथा स्थिति, पैमाइश के लिए न्यायालय में होगी सुनवाई

Sun, 06 Sep 2020 09:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
FIGHT
सिढ़पुरा (कासगंज)। थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर में विवादित भूखंड पर पर फिलहाल यथास्थिति बनी रहेगी। पक्की पैमाइश के लिए अब एसडीएम न्यायालय में पैमाइश से जुड़ी आपत्तियां सुनी जाएंगी। तहसीलदार ने यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश जारी करते हुए फिलहाल कब्जे की प्रक्रिया रोक दी है। साथ ही शांति बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात है। वहीं राजस्व और पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव चांदपुर में निजी भूखंड की पैमाइश के लिए गई राजस्व और पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 20 नामजद और 20 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज करवाया है। 4 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही जिस विवादित भूखंड की कच्ची पैमाइश हुई थी वहां कब्जे को लेकर कहीं फिर से विवाद न हो ऐसी स्थिति में प्रशासन ने यथा स्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अब मामले की आपत्तियां उपजिलाधिकारी पटियाली के न्यायालय में निस्तारित होंगी। तहसीलदार ने यथास्थिति कायम रखने के निर्देश पुलिस और राजस्व विभाग को दिए हैं। साथ ही फरार चल रहे हमले के आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नापजोख की फरियाद करने वाले ने भी कराया मुकदमा
चांदपुर के पास विवादित भूखंड के नापजोख की फरियाद अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर निवासी सत्येंद्र प्रताप सिंह की पत्नी जयवंती ने की थी। उन्होंने भी इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। गांव नगला हरचंदी के हरेंद्र सिंह, प्रीती, प्रियंका, राजीव, गुड्डी, बलराम, आशाराम, सुरेंद्र, जयवीर, नरसिंह, महेंद्र और 15-20 अन्य लोगों को इसमें आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि ग्रामीणों ने उन्हें और उनके पति को घेरकर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है आरोपियों की तलाश शुरू की है।
- विवादित भूखंड पर यथा स्थिति बनी रहेगी। किसी भी पक्ष को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। मामले की सुनवाई उपजिलाधिकारी न्यायालय में होगी। उसके लिए जो भी पक्ष आपत्ति देगा। निस्तारण वहीं होगा। - तिमराज सिंह, तहसीलदार।

- राजस्व और पुलिस टीम पर हमले के 4 आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। अन्य फरार हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। गांव में पुलिस तैनात है- राजकुमार सिंह, थाना प्रभारी, सिढ़पुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed