फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fight in Radharani temple of Barsana Dispute between two brothers regarding worship

बरसाना के राधारानी मंदिर में झगड़ा: दो भाइयों में पूजा को लेकर हुआ विवाद, श्रद्धालुओं में मची खलबली

Tue, 28 Nov 2023 08:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 Nov 2023 08:27 PM IST
सार

राधारानी मंदिर की सेवा पूजा को लेकर दो भाइयों में झगड़ा हो गया। दो सेवायत भाइयों को इस तरह झगड़ते देख श्रद्धालुओं में खलबली मच गई। पुलिस ने दोनों को किसी तरह समझाकर मामला शांत कराया। 
 

विज्ञापन
Fight in Radharani temple of Barsana Dispute between two brothers regarding worship
बरसाना स्थित लाड़लीजी महल में सेवा के विवाद को लेकर मंदिर के गर्भ गृह में खुसने को लेकर विवाद करते से - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के बरसाना स्थित राधारानी मंदिर की सेवा पूजा को लेकर दो भाइयों में शाम को झगड़ा हो गया। वहीं सेवायतों में झगड़ा होते देख श्रद्धालुओं में खलबली मच गई। पुलिस दोनों पक्षों को देर शाम तक समझाने का प्रयास करती रही।

विज्ञापन


लाडली जी मंदिर पर सेवा पूजा को लेकर मंगलवार को दो भाईयों में झगड़ा हो गया, जिसके चलते मंदिर परिसर में खलबली मच गई। नत्थो गोस्वामी की लाडली जी मंदिर पर 13 दिन की सेवा पूजा का अधिकार था। नत्थो गोस्वामी की मृत्यु के बाद दोनों पुत्र देवकी नंदन गोस्वामी व छोटू उर्फ ईश्वरचंद गोस्वामी में सेवा पूजा को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। मंगलवार को कस्बे के लाडली जी मंदिर में सेवा पूजा को लेकर देवकी नंदन गोस्वामी व छोटू उर्फ ईश्वरचंद गोस्वामी में झगड़ा हो गया। 
विज्ञापन


मंदिर परिसर में झगड़ा होता देख श्रद्धालुओ में खलबली मच गई। सेवायत देवकी नंदन गोस्वामी के बताया कि पिता जी की मृत्यु के बाद दोनों भाइयों में साढ़े छह छह दिन की सेवा पूजा का बटवारा हुआ था, लेकिन मेरा छोटा भाई जबरन मेरे हिस्से की भी सेवा पूजा कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं मंदिर परिसर में झगड़े की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि लाडली जी मंदिर पर सेवा पूजा को लेकर दोनो भाइयों में झगड़ा हो गया था। गोस्वामी समाज के लोगों द्वारा दोनों भाइयों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मंदिर परिसर में पुलिस तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed