फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fight broke out after dispute over taking sample of pond water

Agra News: तालाब के पानी का नमूना लेने पर विवाद के बाद हुई मारपीट

Wed, 31 Jul 2024 03:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 31 Jul 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Fight broke out after dispute over taking sample of pond water
कासगंज। सहावर के गांव बसई में बीमारियों के चलते हुई दो मौत के पीछे तालाब में भरे गंदे पानी को कारण बताया जा रहा है। इसी तालाब के पानी का नमूना लेने के पीछे एक पक्ष ने महिलाओं के साथ मारपीट कर दी। इस प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

गांव बसई में पिछले सप्ताह में जैनब और रहमत की उल्टी-दस्त के कारण मौत हो गई थी। जबकि गांव में करीब 75 से अधिक लोग बीमार हैं। इन संक्रामक रोगों के फैलने का कारण गांव में बने तालाब को बताया जा रहा है। बताया जाता है कि इस तालाब में गांव में बने वॉशिंग प्लांट का गंदा व केमिकल युक्त पानी भी पहुंचता है। इसी तालाब के पानी जांच कराने के लिए मृतक विवाहिता रहमत की भाभी शायमा ने इसका सैंपल भरवाया था।
विज्ञापन

आरोप है कि सैंपल भरवाने से गांव में ही वॉशिंग प्लांट संचालित कर रहे आबिद व गुलजार उससे खफा थे। इसी खुन्नस में 28 जुलाई रविवार को जब शायमा पत्नी इश्तकार अहमद व उसकी जिठानी सिदरा पत्नी जमील घर पर अकेली थीं, उस दौरान आरोपी इसरार, लालमियां, अलकमर और महिला निशात घर में घुसकर महिलाओं से गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा व लोहे की रॉड से पिटाई की। शोरगुल सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए तो आरोपी भाग खड़े हुए। पीड़िता शायमा की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed