{"_id":"590767c04f1c1bcf3a44255e","slug":"fight-between-priest-of-bankebihari-temple-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांकेबिहारी मंदिरः गर्भगृह में सेवा को लेकर भिड़े सेवायत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकेबिहारी मंदिरः गर्भगृह में सेवा को लेकर भिड़े सेवायत
ब्यूरो/ अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
Updated Mon, 01 May 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश को लेकर मंदिर के दो सेवायतों में झगड़ा हो गया। राजभोग सेवाधिकारी ने दो गोस्वामी भाईयों सहित चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में एनसीआर दर्ज कराई है।
ठाकुर बंकेबिहारी मंदिर के राजभोग सेवाधिकारी जुगल किशोर गोस्वामी ने बताया कि रविवार सुबह अपनी सेवा में मंदिर के गर्भगृह में थे। इसी बीच सेवायत जौनी गोस्वामी भी गर्भगृह में प्रवेश कर गए। उस समय उन्होंने कुछ नहीं कहा। इसके बाद जौनी गोस्वामी फिर से गर्भगृह में जाने लगे तो जुगल गोस्वामी और उनके पुत्र श्रीवर्धन गोस्वामी ने उन्हें रोक दिया। इसे लेकर जौनी गोस्वामी, उनके भाई ऋषि गोस्वामी और दो अन्य लोगों ने श्रीवर्धन से गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी।
दूसरे सेवायतों ने मामला शांत करा दिया, लेकिन बाद में फिर विवाद हो गया। सोमवार को श्रीवर्धन गोस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने ऋषि गोस्वामी, जौनी गोस्वामी सहित दो अन्य के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। वहीं सेवायत जौनी गोस्वामी का कहना है कि रविवार दोपहर उनका छोटा भाई ऋषि गोस्वामी यजमान द्वारा दी गई ठाकुरजी की तस्वीर को बांकेबिहारी के श्रीचरणों में स्पर्श कराने गया था। जुगल गोस्वामी ने ऋषि से बदतमीजी कर दी। जब मैं बात करने गया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। उनके बीच कई वर्ष तक फौजदारी के केस भी न्यायालय में चले।