{"_id":"636fd61a3be17113a0657dee","slug":"fight-between-father-and-sons-in-mohalla-kuncha-agra-news-agr553199522","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता और पुत्र के बीच मारपीट, मोहल्ले में मची भगदड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता और पुत्र के बीच मारपीट, मोहल्ले में मची भगदड
विज्ञापन
जसराना। जसराना के मोहल्ला कूंचा में पिता और पुत्रों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुुंची। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई।
थाना जसराना के मोहल्ला कूंचा निवासी श्रीनिवास के पुत्र चमन की शादी दो दिन पूर्व हुई है। किसी बात को लेकर चमन और उसके भाई वंशी का अपने पिता के साथ विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट होने लगी। थाना जसराना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख विवाद शांत हो गया। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में घायलों का उपचार जसराना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया।
पिता और पुत्रों ने एक दूसरे पर गाली गलौज करने एवं मारपीट करने का आरोप लगाया है। कोतवाल आजादपाल सिंह ने कहा पिता एवं पुत्र के बीच मारपीट की घटना में घायल का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। अभी तक किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।