{"_id":"61b9f3f6e1bdf76d33584c49","slug":"fight-between-doctor-and-sister-in-charge-in-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: जिला अस्पताल में चिकित्सक व सिस्टर इंचार्ज के बीच मारपीट, अस्पताल से हटाने के लिए लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: जिला अस्पताल में चिकित्सक व सिस्टर इंचार्ज के बीच मारपीट, अस्पताल से हटाने के लिए लिखा पत्र
Wed, 15 Dec 2021 07:26 PM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 15 Dec 2021 07:26 PM IST
सार
नर्स से मारपीट की खबर के बाद अस्पताल का स्टाफ एकत्रित हो गया और हंगामा करने लगा। तीन सदस्यों की कमेटी पूरे मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
जिला अस्पताल, आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिला अस्पताल में बुधवार को चिकित्सक और इंचार्ज नर्स (ऑपरेशन थिएटर) के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। नर्स के सिर में चोट आ गई। उसने आरोप लगाया कि चिकित्सक ने मारने के बाद धक्का दे दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने चिकित्सक घेर लिया। साथी चिकित्सक उन्हें कर्मचारियों से बचाकर ले गए। इसके बाद चिकित्सक को 15 दिन की छुट्टी पर भेज दिया गया। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है।
जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. धर्मवीर सिंह का ऑपरेशन थिएटर की इंचार्ज नर्स सुषमा पाल से विवाद हो गया। इसके बाद नर्स स्टोर में सामान लेने के लिए चली गईं। आरोप है कि डॉ. धर्मवीर सिंह भी स्टोर में पहुंचे और इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। चिकित्सक ने धक्का मार दिया, इससे नर्स के सिर में चोट आ गई। बाकी नर्स, फार्मेसिस्ट और कर्मचारी भी पहुंच गए। उन्होंने चिकित्सक को घेर लिया। साथी चिकित्सकों ने उन्हें बचाया। डॉ. सीपी वर्मा उन्हें अपनी कार में बैठाकर ले गए।
कर्मचारियों ने प्रमुख अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचकर हंगामा किया। प्रमुख अधीक्षक डॉ. एके अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति बना दी गई है। इसमें डॉ. हरीश कुमार, डॉ. अमित कुमार, मैटर्न अनीता शामिल हैं। वहीं, महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. एके सिंह को मामले की पूरी जानकारी दी गई है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
लगातार शिकायत मिल रहीं
जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. एके अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में सर्जरी डॉ. धर्मवीर सिंह ही सर्जरी करते हैं। उनकी लगातार शिकायतें आ रही हैं। मंगलवार को मरीज से अभद्रता करने की शिकायत थी। इससे पहले कर्मचारियों के साथ भी अभद्र व्यवहार करने की शिकायत मिली थी। उनसे इस बारे में पूछा गया तो गालीगलौज करने लगे। उनसे अस्पताल में न आने के लिए कहा गया। इसके बाद भी बुधवार को वे आ गए।