{"_id":"67e97fdc0f65bec5780de599","slug":"fight-between-auto-drivers-dispute-over-passengers-killed-the-other-by-strangling-him-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा में ईद से पहले ऑटो चालक की गला दबाकर की हत्या, दो बार हुआ झगड़ा; फिर बेरहमी से ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा में ईद से पहले ऑटो चालक की गला दबाकर की हत्या, दो बार हुआ झगड़ा; फिर बेरहमी से ले ली जान
Sun, 30 Mar 2025 11:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 30 Mar 2025 11:01 PM IST
सार
झगड़े में दूसरे ऑटो चालक की गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ऑटो चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में ईद के ठीक एक दिन पहले मिश्रित आबादी वाले शाहगंज में दो ऑटो चालकों में सवारी बिठाने पर विवाद खूनी खेल में बदल गया। ऑटो चालक ने पीछा कर दिव्यांग ऑटो चालक छोटू खां को मानसरोवर कॉलोनी के पास रोक लिया। पीटा और सीने पर बैठकर गला दबा दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वाकया रविवार दोपहर बाद का है। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि जोगीपाड़ा का राजकुमार और रामस्वरूप कॉलोनी निवासी छोटू खां शाहगंज में ऑटो चलाते हैं। दोनों में दोपहर को सवारी बिठाने पर विवाद हुआ था। कुछ देर बाद राजकुमार के ऑटो में बैठी सवारी को छोटू अपने ऑटो में बिठाकर ले गया।
ऐसा दूसरी बार करने पर राजकुमार ने अपने ऑटो से छोटू के ऑटो का पीछा किया। दौरेठा रोड पर मानसरोवर काॅलोनी के पास रोक लिया। पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राजकुमार ने छोटू को ऑटो से बाहर खींच लिया। मुंह पर घूंसे मारे। इसके बाद सीने पर बैठकर गला दबा दिया।
विज्ञापन
आरोपी भाग निकला। सूचना पर पुलिस छोटू को अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर राजकुमार को पकड़ लिया। सूचना पर छोटू के परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने आक्रोश देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया है। आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
बड़े भाई का है ऑटो
छोटू के परिवार में कोहराम मचा है। पैरों से दिव्यांग छोटू का निकाह नहीं हुआ था। बड़े भाई महबूब के साथ ऑटो चलाता था। पिता कलुआ ने पुलिस को बताया कि राजकुमार दबंग है। कई बार उसकी शिकायत चौकी पर कर चुके थे। सुनवाई नहीं हुई।