{"_id":"5e7627978ebc3e77515fb62e","slug":"fifty-plus-old-policemen-removed-from-field-duty-due-to-coronavirus-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: 50 साल से ऊपर के पुलिसकर्मी फील्ड ड्यूटी से हटाए, अन्य सभी के लिए मास्क जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: 50 साल से ऊपर के पुलिसकर्मी फील्ड ड्यूटी से हटाए, अन्य सभी के लिए मास्क जरूरी
Sun, 22 Mar 2020 09:23 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 22 Mar 2020 09:23 AM IST
सार
एसएसपी बबलू कुमार ने कोरोना से बचाव के लिए पुलिसकर्मियों के लिए गाइड लाइन जारी की है।
विज्ञापन
आगरा पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
आगरा में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए 50 साल से अधिक उम्र के पुलिसकर्मी फील्ड ड्यूटी से हटा लिए गए हैं। अन्य सभी के लिए मास्क पहनकर ड्यूटी करना अनिवार्य कर दिया गया है। थानों के गेट पर ही सैनेटाइजर रखवा दिए गए हैं। जीप और बाइक से ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को भी सैनेटाइजर दिए गए हैं।
एसएसपी बबलू कुमार ने कोरोना से बचाव के लिए पुलिसकर्मियों के लिए गाइड लाइन जारी की है। उन्होंने बताया कि अगर किसी को मास्क उपलब्ध नहीं हो पाता है तो वो रुमाल से मुंह को ढक ले। सभी थानों और चौकियों में हाथ धोने के लिए साबुन अनिवार्य रूप से होना चाहिए।
इसकी चेकिंग भी की जाएगी। बाहर से आते ही 20 सेकेंड तक सभी हाथ धोएं। फरियादियों से भी हाथ धोने के लिए कहा जाए। सभी थानों और चौकियों की मॉपिंग (पौंछा लगाकर सफाई) कराई जाए।

Trending Videos
बगैर मास्क के थानों में एंट्री नहीं
सिकंदरा, न्यू आगरा और हरीपर्वत सहित शहर के सभी थानों में स्टाफ अब बगैर मास्क आने वाले लोगों को प्रवेश नहीं दे रहा है। अगर किसी के पास मास्क नहीं है तो उससे रुमाल से मुंह को ढकने के लिए कहा जा
रहा है।
एक साथ कई फरियादियों को थाना में नहीं आने दिया जा रहा है। अगर दो भी आ रहे हैं तो प्रवेश एक-एक कर दिया जा रहा है। इनसे भी अपील की जा रही है कि वे फोन पर ही शिकायत करें तो बेहतर रहेगा।
पुलिसकर्मियों को बांटे गए मास्क और सैनेटाइजर
पुलिसकर्मियों के लिए मास्क और सैनेटाइजर की व्यवस्था की गई है। शनिवार को एसएसपी बबलू कुमार और एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया। इसके साथ ही साबुन भी दिए गए हैं।
पुलिस कर्मियों को लोगों से एक से तीन मीटर दूर खड़ा होकर बात करने के लिए बोला गया है। कहा गया है कि थाने के अंदर भी लोगों को मास्क लगाने वाले को ही प्रवेश दिया जाए। हाथों को साबुन और सैनिटाइजर से साफ कराया जाएगा।