{"_id":"6a41855e19cba3a522053801","slug":"fifth-accused-arrested-in-murder-of-former-village-heads-son-agra-news-c-25-1-agr1008-1096225-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पूर्व प्रधान के पुत्र की हत्या में पांचवां आरोपी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पूर्व प्रधान के पुत्र की हत्या में पांचवां आरोपी गिरफ्तारी
Mon, 29 Jun 2026 02:04 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
बाह। जैतपुर के प्यारम्पुरा गांव के पास हुई शाहपुर गुर्जर के पूर्व प्रधान के पुत्र अवनीश यादव की हत्या में शनिवार को पांचवे आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक और तमंचे के साथ आरोपी योगेंद्र उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है।
चित्राहाट के शाहपुर गुर्जर गांव के पूर्व प्रधान के पुत्र अवनीश यादव की प्रधानी के चुनाव की रंजिश एवं जानलेवा हमले में गवाही से रोकने के लिए 1 जून की रात 8 बजे गोली मार कर हत्या कर दी गई थी, जबकि उनका भाई उपेंद्र उर्फ मालिक यादव गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस ने 3 जून को हत्यारोपी शाहपुर गुर्जर के शिव प्रताप उर्फ गेंदा, कृष्णा यादव को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। 8 जून को कमौनी शाहपुर गुर्जर के रास्ते पर पुल के करीब से हत्यारोपी पूर्व प्रधान इंद्रराज यादव को गिरफ्तार किया था। वहीं 11 जून को अकोड़ा, भिंड के अभिषेक यादव उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया था। एसीपी बाह हरेकृष्ण शर्मा ने बताया कि शनिवार को योगेंद्र उर्फ छोटू को कान्हरपुरा रेलवे अंडरपाथ के पास से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बाइक और तमंचा मिला है। हत्या में नामजद शाहपुर गुर्जर के मुकेश यादव, सौरभ उर्फ दीपू, गोहद भिंड के नानू गुर्जर, मेला ग्राउंड भिंड के रमन, खिलाड़ी यादव, अखिलेश यादव उर्फ कोकई, उसका भाई सर्देश उर्फ पल्ले अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।