फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fierce fighting,firing gambling matter

गढ़ी भक्ति में दो पक्षों पथराव, फायरिंग एक युवक घायल, पुलिस महकमे में हड़कंप

Thu, 29 Oct 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Fierce fighting,firing gambling matter
टूंडला में पथराव-फायरिंग के बाद घरों से निकले लोग। - फोटो : TUNDLA
टूंडला(फिरोजाबाद)। लाइनपार क्षेत्र के गांव गढ़ी भक्ति में बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे जुआ को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद उनमें पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उधर, मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर सर्किल के तीन थानों की पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचते ही दोनों पक्ष मौके से भाग गए। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस फायरिंग से इनकार कर रही है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी भक्ति में कुछ लोग सुबह जुआ खेल रहे थे। इसी बीच उनमें विवाद हो गया था। इस दौरान उनमें मारपीट भी हुई थी।
विज्ञापन

रात आठ बजे एक बार फिर से दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। इस बीच खेत से घर लौट रहा भूपेंद्र पुत्र सोनपाल पत्थर लगने से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों में चर्चा के अनुसार दोनों ओर से फायरिंग भी की गई, लेकिन पुलिस फायरिंग से इनकार कर रही है। थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार शुक्ला का कहना है कि सुबह जुआ खेलने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। रात में फायरिंग की झूठी सूचना दी गई है। कोई फायरिंग नहीं हुई है। दोनों पक्षों की तलाश की जा रही है।

‘मेरे बेटे को पुलिस ने गलत पकड़ा है’
टूंडला। हिरासत में लिए गए युवक यशपाल की मां का कहना है कि उसका पुत्र कोचिंग पढ़कर घर आया था। घर में रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। वह पुताई करने जा रहा था। घटना के बाद किसी के कहने पर पुलिस ने उसे पकड़ा है। उसके बेटे का विवाद से कोई लेनादेना नहीं है।
कोट
दो पक्षों में जुआ खेलने को लेकर विवाद हो गया था। फायरिंग की फर्जी सूचना दी गई थी। मामले में पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में लिया गया है।
देवेन्द्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed