फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fierce dispute between inspector and councillor over polythene challan in Agra

UP: पॉलिथीन के चालान पर इंस्पेक्टर से भिड़े पार्षद, फाड़ दी रसीद बुक; जमकर हुई तकरार

Thu, 21 Dec 2023 10:33 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Dec 2023 10:33 AM IST
सार

आगरा में पॉलिथीन के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान चालान करने पर इंस्पेक्टर और पार्षद के बीच जमकर तकरार हुई। इंस्पेक्टर ने पार्षद द्वारा रसीद बुक फाड़ने की बात कही। 

विज्ञापन
fierce dispute between inspector and councillor over polythene challan in Agra
दुकान पर रखी प्रतिबंधित पॉलिथीन। (सांकेतिक) - फोटो : Agra

विस्तार

ताजनगरी आगरा के बल्केश्वर में महादेव मंदिर के पास प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ बुधवार सुबह अभियान चलाया गया। सेनेटरी इंस्पेक्टर और पार्षद के बीच तकरार हुई। सेनेटरी इंस्पेक्टर ने पार्षद पर रसीद बुक फाड़ देने का आरोप लगाया, थाने में तहरीर दी। उनके पक्ष में कर्मचारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा। हालांकि शाम को मेयर ने दोनों पक्ष में समझौता करा दिया।

विज्ञापन


मामला वार्ड 84 का है। कावेरी कुंज के पार्षद हरिओम गोयल ने पॉलिथीन जब्त करने के नाम पर गरीब दुकानदारों का चालान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि चालान पॉलिथीन बेचने वालों, गोदाम संचालकों और डीलरों के खिलाफ होनी चाहिए। इस पर सेनेटरी इंस्पेक्टर और पार्षद में तकरार होने लगी।
विज्ञापन


सेनेटरी इंस्पेक्टर रचना गुप्ता ने आरोप लगाया कि पार्षद हरिओम गोयल ने अभद्रता की और रसीद बुक फाड़ दी। उन्होंने थाना कमला नगर में इस मामले की तहरीर भी दी। उधर, उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय महासंघ के उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सहायक नगर आयुक्त अश्वनी कुमार को ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा गया कि सुपरवाइजर और सेनेटरी इंस्पेक्टर के साथ अभद्रता की गई। रसीदें फाड़ी गईं। पार्षद और उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो। अन्यथा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। बाद में इस मामले में शाम को मेयर हेमलता दिवाकर ने कर्मचारियों और पार्षद के बीच समझौता कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed