{"_id":"63767c0d897cdc31567f070f","slug":"fewer-death-in-agra-mainpuri-news-agr5538711134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से पीड़ित युवक ने आगरा में उपचार के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से पीड़ित युवक ने आगरा में उपचार के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बुखार का प्रकोप बढ़ने लगा है। बुधवार रात आगरा में भर्ती नगर निवासी बुखार पीड़ित युवक की मौत हो गई। परिजन के अनुसार युवक डेंगू से पीड़ित था। वहीं, हार्टअटैक और सांस लेने में दिक्कत से पीड़ित तीन अन्य मरीजों की भी मौत हो गई।
शहर के करहल रोड निवासी अनिल कुमार (42) को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। दो दिन पहले जिला अस्पताल से अनिल को हालत बिगड़ने पर आगरा के लिए रेफर किया गया था। आगरा के एक निजी अस्पताल में बुधवार रात अनिल की मौत हो गई। शहर के मोहल्ला ताल दरबाजा निासी रामचंद्र (65) को बृहस्पतिवार की सुबह दिल का दौरा पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज निवासी अकबर (40) को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत थी। बुधवार को परिजनों ने अकबर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां बुधवार रात उनकी मौत हो गई। शहर के कचहरी रोड निवासी शंकरदास (72) को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। बृहस्पतिवार को परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ओपीडी में पहुंचे 887 मरीज
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल में बुखार को 255, निमोनिया और सांस की दिक्कत से पीड़ित 165 मरीज पहुंचे। 21 मरीज गंभीर हालत में भर्ती कराए गए, जिनमें से 11 मरीजों को रेफर किया गया।
विज्ञापन
युवक की डेंगू से मौत की जानकारी नहीं है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। मोहल्ले में बुखार के मरीजों को शिविर लगाकर उपचार दिलाया जाएगा। सांस की दिक्कत से अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत हुई है। वहीं दो अन्य मरीजों को मृत अवस्था में लाया गया था।
डॉ. पीपी सिंह सीएमओ