फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Diarrhea and fever wreaked havoc beds in hospital fell short

Mainpuri News: डायरिया के साथ बुखार का कहर...अस्पताल में बेड पड़ गए कम, तीन मरीजों ने तोड़ा दम

Tue, 20 May 2025 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 20 May 2025 10:52 PM IST
सार

गर्मी में डायरिया और बुखार का कहर देखने को मिल रहा है। इमरजेंसी में बेड कम पड़े गए हैं। एक-एक बेड पर दो-दो मरीजों को लेटाया जा रहा है।

विज्ञापन
Diarrhea and fever wreaked havoc beds in hospital fell short
जिला अस्पताल में एक बेड पर दो मरीज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। यहां डायरिया के साथ ही बुखार का कहर भी दिखने लगा है। पिछले 24 घंटे में अस्पताल पहुंचे तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया। इनमें एक युवक बुखार से पीड़ित था, जबकि दो अन्य को पेटदर्द के साथ सांस लेने में दिक्कत हुई थी। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बेड कम पड़े गए यहां एक-एक बेड पर दो-दो मरीज लेटे देखे गए। थाना भोगांव क्षेत्र क गांव शिवपालपुर निवासी रामविलास (28) बुखार आने पर सोमवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान रामविलास की मौत हो गई। 
विज्ञापन


शाहजहांपुर निवासी कल्लू का एक साल का पुत्र अभि डायरिया से पीड़ित था। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शहर के मोहल्ला शृंगार नगर निवासी दिवाकर सिंह (68) को पेटदर्द के साथ मंगलवार की सुबह अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डाॅक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण यहां इमरजेंसी सेवा लगातार प्रभावित हो रही है। यहां मरीजों के लिए पर्याप्त बेड की व्यवस्था भी नहीं है। यहां एक-एक बेड पर दो-दो मरीज लिटाए जा रहे हैं। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हुई है, जबकि बच्चे सहित दो मरीज मृत अवस्था में ही लाए गए थे। सीएमएस ने कहा कि बेड की कमी जल्द दूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed