{"_id":"68b3365d1ec83a94c3092990","slug":"fever-outbreak-continues-two-more-patients-die-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-144227-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बुखार का प्रकोप जारी, दो और मरीजों की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बुखार का प्रकोप जारी, दो और मरीजों की माैत
Sat, 30 Aug 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 30 Aug 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को भी जिले के अलग-अलग क्षेत्र निवासी दो मरीजों की बुखार से पीड़ित होने पर मौत हो गई। वहीं 46 मरीजों को विभिन्न बीमारियों से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किए गए। पिछले 15 दिन से जिले में बुखार के मरीज मिल रहे हैं। बरनाहल के पैरार शाहपुर से शुरू हुआ बुखार का कहर धीरे-धीरे जिले के अन्य गांव और शहर की ओर बढ़ चला है। शहर के निकटवर्ती गांव नबादा निवासी होतीलाल (70) को पिछले तीन दिन से बुखार आ रहा था। परिजन ने दो दिन पहले उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था यहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर गया। सैफई में उपचार के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। शहर के मोहल्ला किला बजरिया निवासी रामकुमार (35) पुत्र शिव कुमार को पिछले 15 दिनों से बुखार आ रहा था। उन्हें पीलिया की दिक्कत भी हो गई थी। परिजन उनका आगरा में उपचार करा रहे थे। राहत मिलने पर शुक्रवार को घर ले आए थे। शनिवार की सुबह फिर से रामकुमार की हालत बिगड़ी। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घाेषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि दोनों ही मरीजों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।
-- -
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बिगड़ने लगे हालात
बुखार के मरीज बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हालात बिगड़ने लगे हैं। यहां बेड की समस्या खड़ी हो रही है। मरीजों को घंटों बेड न मिलने के कारण स्ट्रेचर पर ही उपचार दिया जा रहा है। शनिवार की दोपहर को भी इमरजेंसी की व्यवस्थाएं प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बिगड़ने लगे हालात
बुखार के मरीज बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हालात बिगड़ने लगे हैं। यहां बेड की समस्या खड़ी हो रही है। मरीजों को घंटों बेड न मिलने के कारण स्ट्रेचर पर ही उपचार दिया जा रहा है। शनिवार की दोपहर को भी इमरजेंसी की व्यवस्थाएं प्रभावित रहीं।
विज्ञापन