फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fever not stopping, old woman died after reaching district hospital

Agra News: नहीं थम रहा बुखार, जिला अस्पताल पहुंचीं वृद्धा ने तोड़ा दम

Sun, 27 Oct 2024 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 27 Oct 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Fever not stopping, old woman died after reaching district hospital
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद - फोटो : जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद
मैनपुरी। जिले में बुखार के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिला अस्पताल पहुंची बुखार से पीड़ित वृद्धा की मौत हो गई। 38 मरीजों को रविवार को महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। पांच मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए।
विज्ञापन

रविवार को अवकाश के चलते महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ देखी गई। इमरजेंसी की ओपीडी में 77 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 38 मरीज भर्ती कराए गए। शहर के मोहल्ला भरतवाल निवासी गया देवी (80) पत्नी नत्थू सिंह को पिछले कुछ दिनों से क्षयरोग के साथ बुखार की दिक्कत थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर रविवार की सुबह परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में रविवार को बड़ी संख्या में बुखार के मरीज पहुंचे। 38 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया पांच मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि वृद्धा को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed