फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fever

जिले में बुखार हो रहा हावी, छह दिन में 3800 मरीज पहुंचे अस्पताल

Wed, 30 Sep 2020 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
fever
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में बुखार तेजी से लोगों को अपनी गिरफ्त ले रहा है। इलाज के लिए जिला अस्पताल में हररोज मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को अस्पताल में 515 मरीज पहुंचे। इनमें से छह मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। अस्पताल में पिछले छह दिन में 3800 मरीज पहुंचे, इनमें 900 मरीज बुखार से पीड़ित थे।
विज्ञापन

जिले में 24 सितंबर से ओपीडी सेवाओं की शुरुआत हुई है। ओपीडी खुलते ही जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों की भीड़ पहुंचना शुरू हो गई है। अस्पताल में प्रतिदिन 150 से 200 बुखार से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। रिकार्ड पर यदि नजर डालें तो पिछले सात दिन में छह दिन अस्पताल खुला है। इस दौरान 3800 मरीज अस्पताल में पहुंचे हैं। खास बात यह रही कि इनमें बुखार के मरीजों की संख्या सर्वाधिक है। नौ सौ मरीज बुखार से पीड़ित होने पर अस्पताल में पहुंचे हैं। इसमें से 105 बुखार से पीड़ित मरीजों को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

24 सितंबर से 30 सितंबर तक अस्पताल पहुंचे मरीज
बुखार- 900
खांसी-जुकाम- 750
अस्थमा- 575
हृदय रोग- 456
निमोनिया- 225
नेत्ररोग- 350
हड्डी रोग- 300
दंतरोग- 244
मच्छरों से करें बचाव
वर्तमान में मौसमी बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। डेंगू और मलेरिया के भी मरीज आने लगे हैं। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह मच्छरों का पूरी तरह से बचाव करें। जरा भी दिक्कत होने पर विशेषज्ञ डॉक्टर से ही उपचार लें, झोलाछाप से उपचार न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आरके सिंह, वरिष्ठ परामर्शदाता जिला अस्पताल
घर के आसपास जमा न होने दें पानी
वायरल फीवर के साथ मलेरिया और डेंगू के मरीज आने लगे हैं। डेंगू और मलेरिया से बचाव जरूरी है। ऐसे में लोगों को पूरी बाजू के कपड़े पहनने होंगे। मच्छरों से बचाव के लिए सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना होगा। घरों के पास पानी एकत्रित न होने दें। घरों में बाल्टी और अन्य बर्तन में पानी खुला न रखें। फ्रिज और कूलर से भी पानी हटाते रहें। जरा भी दिक्कत होने पर तुरंत उपचार लें। - डॉ. जेजे राम, वरिष्ठ फिजीशियन जिला अस्पताल

वायरल फीवर के लक्षण
-तेज बुखार आना और ठंड लगना।
-पूरे शरीर में दर्द होना।
-नाक से पानी आना।
-हल्की खांसी आना।
-दस्त होना।
ऐसे करें बचाव
-सब्जियों को अच्छे से पका कर खाएं।
-दिन में छह से आठ लीटर पानी पीएं।
-कटे हुए फल, बासी खाना न खाएं।
-वायरल से पीड़ित मरीज से दूरी बनाएं।
-घर के अंदर और बाहर पानी एकत्रित न होने दें।
-बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
बुखार से पीड़ित युवक ने तोड़ा दम
मैनपुरी। जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित युवक ने बुधवार को दम तोड़ दिया। जिले में एक सप्ताह में बुखार से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। कलक्ट्रेट परिसर में निवास कर रहे सेवानिवृत्त तहसीलकर्मी श्याम कुमार के 33 वर्षीय पुत्र प्रेमकुमार को पिछले आठ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। बुधवार की सुबह उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार पांच दिन पूर्व प्राइवेट पैथॉलॉजी से कराई गई जांच में उसे डेंगू की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य विभाग के पास डेंगू से संबंधित कोई रिपोर्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed