फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fever 16 dead in Kasganj so far 500 meter long line outside hospital people in panic

जानलेवा हुआ बुखार: कासगंज में अब तक 16 की मौत, अस्पताल के बाहर लगी 500 मीटर लंबी कतार; दहशत में लोग

Tue, 05 Sep 2023 02:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Sep 2023 02:09 PM IST
सार

कासगंज में बुखार जानलेवा हो चुका है। अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में लोगों में दहशत बनी हुई है। वहीं बुखार का ये प्रकोप अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है।

विज्ञापन
fever 16 dead in Kasganj so far 500 meter long line outside hospital people in panic
अस्पताल के बाहर लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में जानलेवा बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। आलम ये है कि जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या दो गुनी हो गई है। मरीजों की कतार 500 मीटर की हो गई है, जो अस्पताल के बाहर तक निकल रही है। लगातार हो रही मौत से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

इन गांव में बुखार का अधिक प्रकोप 

जिले में बुखार का कहर एक पखवाड़े से बना हुआ है। वायरल बुखार के अलावा डेंगू और मलेरिया के भी काफी मरीज हैं। अब तक बुखार के कारण 16 मौत हो चुकी हैं। प्रह्लादपुर, अल्हेपुर, रानीडामर, उतरना बुखार के हॉटस्पॉट बने हुए हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  आलीशान कोठी देख खाया धोखा: युवती ने जिसे दिया दिल वो निकला धोखेबाज, धर्म छिपा होटल में घिनौना काम; टूट गए सपने
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दो गुनी हुई मरीजों की संख्या 

जिला अस्पताल पर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या भी दो गुनी हो चुकी है। आमतौर पर 1100 से 1200 मरीज प्रतिदिन जिला अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन अभी जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों का आंकड़ा 2000 को पार कर गया है। सोमवार को 2000 से अधिक मरीजों की संख्या रही। मंगलवार को भी जबरदस्त भीड़ का आलम बना हुआ है। ओपीडी की लॉबी में मरीजों की भीड़ है। 

ये भी पढ़ें -  आगरा: 13 साल की उम्र में शादी, ससुराल में मिला ऐसा दर्द...; बालिका वधू बनी किशोरी बोली- अब वहां नहीं जाना
 

500 मीटर की कतार

मंगलवार को लॉबी के बाहर के हिस्से में भी मरीजों की कतार पहुंच गई है। वहीं दवाओं के काउंटर पर भी मरीजों की जबरदस्त भीड़ है। दवा लेने के लिए मरीज भी परेशन हो रहे हैं। वहीं चिकित्सक भी सही तरीके से मरीजों का परीक्षण नहीं कर पा रहे हैं। सीएमएस डॉ. संजीव सक्सैना का कहना है कि सर्वाधिक संख्या वायरल बुखार के मरीजों की है। जिला अस्पताल पर मरीजों को चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रही है। दवाएं पर्याप्त मात्रा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed