{"_id":"64f6e9476cedb9e9b308e53a","slug":"fever-16-dead-in-kasganj-so-far-500-meter-long-line-outside-hospital-people-in-panic-2023-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हुआ बुखार: कासगंज में अब तक 16 की मौत, अस्पताल के बाहर लगी 500 मीटर लंबी कतार; दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हुआ बुखार: कासगंज में अब तक 16 की मौत, अस्पताल के बाहर लगी 500 मीटर लंबी कतार; दहशत में लोग
Tue, 05 Sep 2023 02:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 05 Sep 2023 02:09 PM IST
सार
कासगंज में बुखार जानलेवा हो चुका है। अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में लोगों में दहशत बनी हुई है। वहीं बुखार का ये प्रकोप अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर लगी लाइन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज में जानलेवा बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। आलम ये है कि जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या दो गुनी हो गई है। मरीजों की कतार 500 मीटर की हो गई है, जो अस्पताल के बाहर तक निकल रही है। लगातार हो रही मौत से लोगों में दहशत है।
ये भी पढ़ें - आलीशान कोठी देख खाया धोखा: युवती ने जिसे दिया दिल वो निकला धोखेबाज, धर्म छिपा होटल में घिनौना काम; टूट गए सपने
विज्ञापन
विज्ञापन
इन गांव में बुखार का अधिक प्रकोप
जिले में बुखार का कहर एक पखवाड़े से बना हुआ है। वायरल बुखार के अलावा डेंगू और मलेरिया के भी काफी मरीज हैं। अब तक बुखार के कारण 16 मौत हो चुकी हैं। प्रह्लादपुर, अल्हेपुर, रानीडामर, उतरना बुखार के हॉटस्पॉट बने हुए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आलीशान कोठी देख खाया धोखा: युवती ने जिसे दिया दिल वो निकला धोखेबाज, धर्म छिपा होटल में घिनौना काम; टूट गए सपने
विज्ञापन
दो गुनी हुई मरीजों की संख्या
जिला अस्पताल पर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या भी दो गुनी हो चुकी है। आमतौर पर 1100 से 1200 मरीज प्रतिदिन जिला अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन अभी जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों का आंकड़ा 2000 को पार कर गया है। सोमवार को 2000 से अधिक मरीजों की संख्या रही। मंगलवार को भी जबरदस्त भीड़ का आलम बना हुआ है। ओपीडी की लॉबी में मरीजों की भीड़ है।ये भी पढ़ें - आगरा: 13 साल की उम्र में शादी, ससुराल में मिला ऐसा दर्द...; बालिका वधू बनी किशोरी बोली- अब वहां नहीं जाना