{"_id":"61e065fb264a51171a20c66a","slug":"fertizer-two-licences-suspanded-one-terminated-mainpuri-news-agr521155290","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्वरक के दो लाइसेंस निलंबित एक निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्वरक के दो लाइसेंस निलंबित एक निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शासन के आदेश पर बृहस्पतिवार को एसडीएम और कृषि विभाग के अधिकारियों ने उर्वरक की दुकानों पर अभियान चलाकर चेकिंग की। इस दौरान एक उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया तो वहीं दो लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। कुल 13 उर्वरकों के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं।
तहसील क्षेत्रों में संबंधित उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। कुरावली में एसडीएम वीरेंद्र कुमार मित्तल ने क्षेत्रीय खाद भंडार का निरीक्षण किया। यहां किसान ने अधिक दाम पर यूरिया की बिक्री की शिकायत की। इस पर जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह नहे विक्रेता का लाइसेंस निऱस्त कर दिया। वहीं एग्री जंक्शन केंद्र करीमगंज पर निरीक्षण के लिए पहुंची एसडीएम मैनपुरी नवोदिता शर्मा के साथ संचालक ने सहयोग नहीं किया। इस पर जिला कृषि अधिकारी ने यूरिया का एक नमूना लेने के साथ ही लाइसेंस निलंबित कर दिया। इसके अलावा कृषक सेवा केंद्र मैनपुरी पर निरीक्षण के दौरान भौतिक स्टॉक और ऑनलाइन स्टॉक में अंतर मिलने पर लाइसेंस निलंबित किया गया है। कुल 63 दुकानों पर छापेमारी कर कुल 13 उर्वरकों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
एसडीएम ने उर्वरक की दुकानों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
घिरोर। बृहस्पतिवार को एसडीएम मान सिंह पुंडीर ने नगर में उर्वरक की दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने अग्रवाल बीज भंडार, रंजीत खाद भंडार, गुप्ता बीज खाद भंडार आदि पर पहुंचकर चेकिंग की। उन्होंने दुकानों पर उपलब्ध डीएपी और यूरिया के स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने के साथ ही पीओएस में भी मिलान किया। उन्होंने निर्धारित कीमत पर और नियमानुसार ही उर्वरकों की बिक्री करने के आदेश दिए। उर्वरक की दुकानों पर रेटलिस्ट चस्पा न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। सभी विक्रेताओं को तत्काल रेट लिस्ट चस्पा कराने के आदेश दिए है। निरीक्षण के दौरान राजकीय बीज भंडार प्रभारी दुशासन सिंह व पुलिस बल मौजूद रहा।