फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fertilizer stock not matched with POS, license of 4 suspended

Agra News: उर्वरक स्टॉक का पीओएस से नहीं मिला मिलान, 4 के लाइसेंस निलंबित

Mon, 19 Dec 2022 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Fertilizer stock not matched with POS, license of 4 suspended
कासगंज। जनपद के सातों विकास खंडों में कृषि विभाग की टीम ने जिलाधिकारी के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया। जिससे यूरिया की कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके। चार उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों पर उर्वरक के स्टॉक का मिलान पीओएस (प्वाइंट आफ सेल) मशीन से नहीं होने पर उनके लाइसेंस जिला कृषि अधिकारी ने निलंबित कर दिया। वहीं दो उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस जारी किए है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विपुल खाद भंडार अमांपुर, मां दुर्गा किसान केंद्र याकूतगंज, जितेंद्र ट्रेडर्स मोहनपुर, गुरूजी खाद भंडार सिकहरा पर चेकिंग के दौरान उर्वरक का स्टॉक उनके यहां पीओएस मशीन में दर्ज स्टॉक से कम पाया गया। जिस पर उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। वहीं शर्मा फर्टिलाइजर दरियावगंज, भगवान खाद भंडार एटा रोड सहावर की किसानों के द्वारा यूरिया अधिक मूल्य पर बिक्री किए जाने की शिकायत की गई। इस पर दोनों के विक्रेताओं को नोटिस जारी किया गया है, जिसकी जांच के बार कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसान जरूरत के अनुसार ही यूरिया की खरीद करें। जनपद में यूरिया की कमी नहीं हैं। वर्तमान में 7133 एमटी यूरिया उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

आज आ सकती है 400 एमटी यूरिया की रैक
चंबल फर्टिलाइजर लिमिटेड से मंगलवार को अलीगढ़ एक रैक पहुंचेगी। जिसमें जनपद के लिए 400 मीट्रिक टन (8000 बैग) यूरिया आवंटित की गई है। जिसका निजी उर्वरक बिक्रेताओं के द्वारा वितरण किया जाएगा। वहीं जिलाधिकारी के निर्देश पर सहकारी समितियों से वफर स्टॉक की 7000 एमटी यूरिया का वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed