फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fertilizer shortage Crowd of farmers on cooperative societies in Firozabad uproar for DAP

खाद की किल्लत: फिरोजाबाद में सहकारी समितियों पर लगी किसानों की भीड़, डीएपी के लिए हंगामा

Fri, 28 Oct 2022 10:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Oct 2022 10:17 PM IST
सार

एसडीएम जसराना विवेक राजपूत ने बताया कि किसानों के एक साथ पहुंचने के कारण डीएपी का वितरण करने में परेशानी हो रही है। किसानों द्वारा हंगामा करने की सूचना पर उतरारा एवं जसराना खास समिति पर पुलिस को भेजकर डीएपी का वितरण कराया है।

विज्ञापन
Fertilizer shortage Crowd of farmers on cooperative societies in Firozabad uproar for DAP
डीएपी लेने उमड़ी किसानों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में रबी की फसल की बुवाई शुरू होने के साथ ही साधन सहकारी समितियों पर डीएपी के लिए मारामारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को खैरगढ़, हाथवंत और नंदपुर की साधन सहकारी समितियों के साथ-साथ जसराना की पारौली, जसराना समितियों पर किसानों की भीड़ रही। हंगामा होने पर सचिवों को पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी। किसानों का कहना था कि जरूरत अधिक है लेकिन डीएपी कम मिल रही है।  

विज्ञापन


हाथवंत की साधन सहकारी समिति नंदपुर, खैरगढ़ के साथ-साथ कनवारा, बैरनी सनौरा समितियों पर शुक्रवार को सुबह से ही डीएपी लेने के लिए किसान पहुंच गए। यहां किसानों की भीड़ को तो देखकर सचिव परेशान दिखाई दिए। किसानों की भीड़ और हंगामा होने पर मौके पर पुलिस बुला ली गई। थाना प्रभारी खैरगढ़ अनिरुद्ध प्रताप सिंह फोर्स के साथ समितियों पर पहुंचे और डीएपी का वितरण कराया।  सिरसागंज स्थित इफ्को के सेंटर पर डीएपी लेने वाले किसानों की लंबी-लंबी कतार लगी दिखाई दी। महिला किसानों को जब डीएपी देर से मिल सकी तो हंगामा होने लगा। किसानों को समझाया कि पर्याप्त मात्रा में डीएपी है सभी को मिलेगी इसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। 
विज्ञापन


जसराना ब्लॉक की साधन सहकारी समिति जसराना एवं पारौली पर शुक्रवार को डीएपी मिलने की सूचना पर सुबह से ही किसानों की भीड़ लग गई। इस दौरान भीड़ को देख सचिव द्वारा वितरण नहीं करने पर किसानों ने हंगामा किया। किसानों का आरोप था कि समिति पर तैनात सचिव मनमानी कर रहे हैं। जरूरत के अनुसार डीएपी नहीं दे रहे हैं। छोटे किसानों को घंटों कतार में लगने के बाद एक अथवा दो बोरी तक भी डीएपी नहीं मिल पा रही है। किसानों के हंगामा करने पर सचिव ने पूरे मामले से एसडीएम को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम के निर्देश पर कोतवाली जसराना से पहुंचे पुलिस फोर्स ने डीएपी का वितरण कराया। इस दौरान पूरे दिन समितियों पर हंगामे के हालात बने रहे। एसडीएम जसराना विवेक राजपूत ने बताया कि किसानों के एक साथ पहुंचने के कारण डीएपी का वितरण करने में परेशानी हो रही है। किसानों द्वारा हंगामा करने की सूचना पर उतरारा एवं जसराना खास समिति पर पुलिस को भेजकर डीएपी का वितरण कराया है। निजी दुकानों का निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी। 

साधन सहकारी समिति जसराना खास के सचिव श्यामबाबू सिंह ने बताया कि  डिमांड के सापेक्ष समिति को डीएपी की कम बोरियां मिली है। किसानों के द्वारा हंगामा किया जा रहा था। इसके कारण एसडीएम जसराना को सूचना दे दी थी। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में डीएपी का वितरण कराया गया। 


जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने बताया कि जिले में डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता है। क्षमता से अधिक भीड़ समितियों पर पहुंचने के कारण इस तरह की
स्थिति बन रही है। डीएपी एवं यूरिया की किल्लत जिले में नहीं होने दी जाएगी। 

\नहीं हुआ खाद का वितरण 

शिकोहाबाद में मंडी समिति स्थित इफको सेंटर पर शुक्रवार को खाद का वितरण नहीं हुआ। वहां मौजूद किसानों ने बताया कि खेत की परेवट किए हुए 15 दिन से भी ज्यादा समय हो गया है। डीएपी नहीं मिली तो फसलों की बुवाई पर बुरा असर पड़ेगा। क्षेत्र में मौजूद ज्यादातर समितियों के यही हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed