फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Femina Miss India West Bengal got digitally arrested for two hours

UP: फेमिना मिस इंडिया वेस्ट बंगाल हुईं डिजिटल अरेस्ट, दो घंटे तक दी प्रताड़ना...फिर ऐसी धमकी; छूटे पसीने

Wed, 04 Dec 2024 08:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 04 Dec 2024 08:55 AM IST
सार

फेमिना मिस इंडिया वेस्ट बंगाल शिवांकिता दीक्षित को सीबीआई अधिकारी बनकर कॉल किया। उन्हें दो घंटे तक डिजिटल अरेस्ट कर 99 हजार रुपये की ठगी की गई। उन्हें ऐसी धमकी दी गई, जिससे उनके होश उड़ गए और वे साइबर अपराधियों के जाल में फंस गईं। 
 

विज्ञापन
Femina Miss India West Bengal got digitally arrested for two hours
फेमिना मिस इंडिया वेस्ट बंगाल शिवांकिता दीक्षित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फेमिना मिस इंडिया वेस्ट बंगाल शिवांकिता दीक्षित को सीबीआई अधिकारी बनकर साइबर अपराधियों ने दो घंटे तक डिजिटल अरेस्ट कर लिया। उन पर मनी लांडि्रंग और बच्चों के अपहरण की रकम भेजने के नाम गिरफ्तार करने की धमकी दी गई। घटना के बाद से वो दहशत में हैं। उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Etah Accident: दर्दनाक हादसा... सड़क पर बहता खून...तीन युवकों की मौके पर मौत, घटना देख कांप गई रूह
विज्ञापन

 

इन केस में फंसाने की दी धमकी
मानस नगर निवासी शिवांकिता दीक्षित वर्ष 2017 मेंं फेमिना मिस इंडिया वेस्ट बंगाल रहीं। मंगलवार शाम तकरीबन चार बजे उनके पास कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया। कहा कि आपके आधार कार्ड से रजिस्टर्ड सिम पर दिल्ली में एचडीएफसी बैंक में खाता खोला गया। खाते में मानव तस्करी, मनी लांडि्रंग और 24 से अधिक बच्चों के अपहरण करके उनके परिजन से ली गई फिरौती की रकम स्थानांतरित की गई।

ये भी पढ़ें -  UP News: ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; बढ़ा दी गई सुरक्षा
विज्ञापन

मदद की दिया झांसा
साइबर ठगों ने कहा कि वह उनकी मदद के लिए कॉल कर रहे हैं। अगर, वो सहयोग नहीं करेंगी तो कार्रवाई कर दी जाएगी। उन्हें फोन भी नहीं काटने दिया। व्हाटस एप के बाद वीडियो कॉल भी किया गया। इसमें कई पुलिस अधिकारी बैठे नजर आ रहे थे। उनसे कमरा बंद करके बातचीत के लिए बोला गया। परिजन को कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। इससे वो दहशत में आ गईं। 99 हजार रुपये एक खाते में आनलाइन ट्रांसफर कराने के बाद भी रकम मांगी गई। उन्होंने पिता संजय दीक्षित को जानकारी दी। इस पर साइबर सेल में शिकायत की।

ये भी पढ़ें -  UP: देवर के प्यार में इस कदर हुई अंधी, आठ साल के बेटे को बेरहमी से मार डाला...सामने आई ऐसी वजह; पुलिस भी हैरान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed