{"_id":"6627ebab0f86349f030c60a1","slug":"female-policewoman-who-made-mission-shakti-successful-honored-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-116364-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मिशन शक्ति को सफल बनाने वाली महिला पुलिसकर्मी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मिशन शक्ति को सफल बनाने वाली महिला पुलिसकर्मी सम्मानित
Tue, 23 Apr 2024 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 23 Apr 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
मिशन शक्ति को सफल बनाने वाली महिला पुलिसकर्मी सम्मानित
एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया हौसला, कहा आगे भी जारी रखें बेहतर कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। एडीजी आगरा जोन के अभियान मिशन शक्ति को जनपद में सफल बनाने के लिए बेहतर कार्य करने वाली दो महिला पुलिसकर्मी सम्मानित की गईं। मंगलवार को एसपी ने कार्यालय में औंछा और घिरोर थाने में तैनात कर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिए। हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आगे भी इसी तरह अपने काम को ईमानदारी और उत्साह के साथ जारी रखें।
मिशन शक्ति अभियान के फेज-4 के तहत एडीजी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ की ओर से अभियान को जन जन तक पहुंचाने और बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया है। सम्मानित होने वालों में जनपद की दो महिला पुलिसकर्मी औंछा थाने में तैनात नेहा और घिरोर थाने में तैनात मोनिका मोदी शामिल हैं। मंगलवार को एसपी ने एडीजी की ओर से दिए गया प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो महिला पुलिसकर्मियों को दिया गया।
एसपी ने बताया कि नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन को लेकर जागरुकता कार्यक्रम में सराहनीय कार्य करने पर सम्मान दिया गया है। जनपद में मिशन शक्ति अभियान बेहद सफल साबित हुआ है। कई झूठी शिकायतें वापस ली गईं वहीं महिलाओं के बीच जागरुकता भी बढ़ी है। महिला पुलिसकर्मियों के बेहतर कार्य से जनपद पुलिस का सम्मान बढ़ा है।