{"_id":"58f7b2574f1c1beb0247371b","slug":"feeding-of-cattle-will-be-fed-in-the-supervision-of-doctors","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टरों की निगरानी में खिलाया जाएगा गोवंश को चारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टरों की निगरानी में खिलाया जाएगा गोवंश को चारा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Thu, 20 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
चार दिन में नौ बछड़े-बछियाओं की मौत, हीटस्ट्रोक बताया जा रहा कारण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्केश्वर गोशाला में गाय और बछड़ों की मौत के बाद प्रबंधन की नींद टूट गई है। कमेटी की बुधवार को बैठक हुई जिसमें गोशाला में सुधार करने का निर्णय लिया गया है। लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।
गौरतलब है कि बल्केश्वर गोशाला में 17 अप्रैल को आठ गोवंश की मौत हो गई थी। 18 अप्रैल को एक और बछिया मर गई थी। अमर उजाला ने गोशाला की हालत वहां की खामियों को प्रकाशित किया था। इसके बाद गोशाला कमेटी आंखें खुलीं। गोशाला कमेटी के अध्यक्ष नवीन जैन की अध्यक्षता में कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें गायों की सुरक्षा का खाका खींचा गया। अध्यक्ष नवीन जैन ने बताया कि गायों की मरने की घटना की जांच हुई है। इसमें कुछ कर्मचारियों की लापरवाही भी उजागर हुई है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही अब गाय, बछड़ों और सांड़ों के लिए अलग-अलग वार्ड की व्यवस्था की जा रही है।
गोशाला में यह होंगे नए इंतजाम
- गायों, बछड़ों और सांड़ों के लिए बनाए जाएंगे अलग-अलग वार्ड।
- गर्भवती गायों को भी अन्य गायों से रखा जाएगा अलग वार्डों में।
- दान दाताओं को चार खिलाने से पहले चारे की जांच करानी होगी।
- गायों के लिए छाया का रहेगा इतंजाम, पानी की नादों की कराई सफाई।
- मीठा पानी उपलब्ध कराने के लिए पानी की नादों में डाला जाएगा गुड़।
- दानदाता चारा या पानी पिलाने आते हैं उन पर कर्मचारी रखेंगे नजर।