फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fed up with the harassment, the young man committed suicide

Firozabad News: उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने दी थी जान

Fri, 09 Feb 2024 07:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 09 Feb 2024 07:55 PM IST
विज्ञापन
Fed up with the harassment, the young man committed suicide
उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने दी थी जान
विज्ञापन

12 जनवरी का मामला, शादी से मना करने पर किया था परेशान, मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। प्रेम संबंध होने के बाद शादी से मना करना युवक को भारी पड़ गया था। प्रेमिका की बुआ, फूफा और अन्य लोगों ने युवक का उत्पीड़न किया तो युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी थी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने 28 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है।

12 जनवरी की सुबह थाना जसराना के गांव झपारा के मजरा नगला रोशन निवासी राघवेंद्र उर्फ अंकुश का शव गांव के बाहर पेड़ पर बने फंदे पर लटका मिला था। युवक का शव मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं परिजन ने मृतक की प्रेमिका के परिजन पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं करने पर मृतक के पिता विनोद कुमार ने एसएसपी से मिल कार्रवाई करने की गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने रीना देवी, अभिषेक उर्फ लालू, पवन कुमार निवासीगण झपारा, प्रवीण कुमार निवासी नगला हरिया थाना जसराना और दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पिता का कहना है कि 3 जनवरी को पुलिस में उसके पुत्र के खिलाफ झूठा प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उसके पुत्र का मानसिक शोषण किया गया था। थाना प्रभारी अंजिश कुमार ने कहा मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed