फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fed up with domestic strife, woman jumps into Yamuna

UP: पति रोज करता है पिटाई...तंग आकर महिला ने लगा दी यमुना में छलांग, मंदिर के पुजारी ने बचाई जान

Thu, 16 Oct 2025 08:40 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 16 Oct 2025 08:40 AM IST
सार

आगरा के बाह में पति की पिटाई से आहत महिला ने यमुना में छलांग लगा दी। मंदिर के पुजारी ने जब ये देखा, तो वे महिला को बचाने के लिए यमुना में कूद गए। उन्होंने महिला की जान बचाते हुए उसे बाहर निकाल लिया। 

विज्ञापन
Fed up with domestic strife, woman jumps into Yamuna
यमुना नदी

विस्तार

 बटेश्वर के रानी घाट पर बुधवार की दोपहर राजाराम पुरा की मंजू देवी ने घरेलू कलह से परेशान होकर जान देने के लिए यमुना नदी में छलांग लगा दी। घाट पर मचे शोर पर गौरीशंकर मंदिर के पुजारी सतेंद्र गोस्वामी नदी के पानी में हिचकोले खा रही महिला को बचाने के लिए यमुना में कूद गए। उन्होंने मंजू देवी को पकड़ा, तभी नाविक छोटू और करन मोटर बोट लेकर पहुंच गए। तीनों ने मंजू देवी को यमुना नदी से मोटर बोट में खींच लिया और बाहर निकाल ले आए।
विज्ञापन


 मंदिर प्रबंधक अजय भदौरिया की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मंजू देवी ने पुलिस को बताया कि पति थान सिंह आए दिन उनकी पिटाई करते रहते हैं। इससे वह परेशान हो चुकी हैं। इसीलिए जान देने के लिए यमुना में कूद गई थीं। पुलिस ने परिजन को बुलाया। ससुरालवालों को फटकार लगाई। मंजू देवी को भी समझाकर उनके साथ घर भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed