फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fearless miscreant in Agra Mobile-cash looted from youth chased and shot him

आगरा में बेखौफ बदमाश: युवक से मोबाइल-नकदी लूटी, पीछा किया तो मार दी गोली; अस्पताल में भर्ती

Sun, 09 Apr 2023 12:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Apr 2023 12:12 PM IST
सार

सिकंदरा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। हुआ कुछ ये कि बदमाशों ने उससे नकदी और मोबाइल लूट लिया था। इसके बाद बदमाश वहां से भागने लगे तो पीड़ित ने पीछा करना शुरू कर दिया। 
 

विज्ञापन
Fearless miscreant in Agra Mobile-cash looted from youth chased and shot him
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आगरा में बदमाश बेखौफ हो गए हैं। रुनकता पुलिस चौकी के अंतर्गत शास्त्रीपुरम से दूध देकर वापस लौट रहे युवक को घेरकर पांच बदमाशों ने मोबाइल और नकदी लूट ली। युवक ने लुटेरों का पीछा करके खड़बाई नहर पर पकड़ लिया। इस पर लुटेरों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए। गोली युवक के कंधे में लगी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

अछनेरा निवासी महेंद्र वाजीवराओ डिग्री कॉलेज में गार्ड की नौकरी करता है। शुक्रवार की शाम शास्त्रीपुरम से तकरीबन 9:00 बजे दूध देने गया था। पश्चिमपुरी से लौटते समय दो बाइक पर आए पांच बदमाशों ने उसे घेर लिया। उससे मोबाइल फोन और नगद छीन कर बदमाश भाग निकले। युवक ने हार ना मानकर बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। बदमाश भागते हुए नहर किनारे आ गए। उसने अटूस नहर के पास बदमाशों को पकड़ लिया। इस पर बदमाशों ने उस पर फायर कर दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें Corona Update: आगरा में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, हॉस्पिटल के दो कर्मचारियों समेत आठ मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन

कंधे में लगी गोली 

गोली युवक के कंधे में जा लगी, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। कुछ देर बाद वहां से गुजरे राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आपसी विवाद का मामला बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed