फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fear of STF in Agra University comes under investigation unfinished work started

Agra News: आगरा विश्वविद्यालय में STF का खौफ, जांच की जद में आए तो शुरू होने लगे अधूरे काम

Sun, 06 Nov 2022 07:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 06 Nov 2022 07:35 PM IST
सार

खंदारी परिसर में सीवर लाइन बिछाने का कार्य एक साल बाद फिर शुरू हो गया है। इस कार्य के लिए करीब 70 लाख रुपये का बजट था।
 

विज्ञापन
Fear of STF in Agra University comes under investigation unfinished work started
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार की एसटीएफ की जांच तेज होते ही अधूरे कार्यों पर ध्यान दिया जाने लगा है। इन्हीं में एक, खंदारी परिसर में सीवर लाइन बिछाने का कार्य एक साल बाद फिर से शुरू हुआ है। 

विज्ञापन

70 लाख रुपये का था बजट 

खंदारी परिसर में स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेकभनोलॉजी, दाऊदयाल संस्थान, सेठ पद्मचंद संस्थान, स्कूल ऑफ लाइफ साइंस, इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस, गृह विज्ञान संस्थान समेत अन्य विभागों के सीवर लाइन को मुख्य सीवर लाइन से जोड़ा जाना था। इसके लिए करीब 70 लाख रुपये का बजट तय हुआ। दो-तीन संकाय के सीवर लाइन बिछाने के बाद कार्य बंद पड़ा था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण की वजह से सिर्फ दो घंटे हो सकेंगे बांके बिहारी के दर्शन, जानें समय

विज्ञापन
विज्ञापन

फिर शुरू हुआ काम 

बीते दिनों विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान और विश्वविद्यालय के बजट और सरकारी बजट से हुए विकास कार्य और निर्माण कार्य की जांच शुरू हुई। ऐसे में एक बार फिर सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए पाइप समेत अन्य सामान भी आ गया। विश्वविद्यालय के इंजीनियर हरीमोहन शर्मा ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने बीच में कार्य बंद कर दिया था, अब फिर से शुरू किया है। कार्यदायी संस्था से इसके बारे में रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed