फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fatiha in memory of Imam Hussain

इमाम हुसैन की याद में जगह जगह हुई फातिहा

Fri, 20 Aug 2021 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fatiha in memory of Imam Hussain
मैनपुरी। हजरत इमाम हुसैन की याद में शुक्रवार को रंजोगम के बीच मोहर्रम मनाया गया। सरकार की गाइड लाइन के चलते न तो ताजिए निकाले गए और नहीं अखाड़े हुए। घरों में कुरान ख्वानी की गई। इमाम हुसैन की याद में जगह-जगह फातिहा की गई।
विज्ञापन

हजरत इमाम हुसैन की याद में सरकार की गाइड लाइन के चलते मुस्लिम समाज के लोगों ने मोहर्रम घरों में ही मनाया। घरों में सुबह से शुरू हुई कुरान ख्वानी दोपहर तक चलती रही। कटरा पुलिस चौकी के पास इमाम चौक पर एकत्रित हुए लोगों ने इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत पर इमामबाड़ा सहित कई जगह फातिहा हुई। सुबह से इमामबाड़े में पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों ने मुराद पूरी होने पर फलों की टोकरी चढ़ाई और तवर्रुख वितरित किया।
विज्ञापन

---------
कोरोना संक्रमण तथा सरकार की गाइड लाइन के चलते लोगों से घरों में ही इमाम हुसैन की शहादत को याद करके कुरान ख्वानी और फातिहा करने की पहले ही अपील की गई थी। जिसके चलते लोगों ने घरों में ही कार्यक्रम किए। महिलाओं और बच्चों ने घरों में ही कुरान की तिलावत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजम खान, अध्यक्ष मोहर्रम कमेटी
---------
सुबह से तैनात रही पुलिस
मोहर्रम पर सुबह से ही पुलिस प्रमुख स्थानों पर तैनात रही। मस्जिदों और इमामबाड़े के पास पुलिस और पीएसी के जवान गश्त करते रहे। सीओ सिटी अभय नरायन राय, इंस्पेक्टर कोतवाली भानूप्रताप सिंह ने बाजार में पहुंचकर पुलिस कर्मियों को शुक्रवार होने के चलते नमाज के समय सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
----
घरों केे बाहर रखे गए ताजिए
करहल/भोगांव। कोरोना संक्रमण और सरकार की गाइड लाइन के चलते मुहर्रम घरों में ही मनाया गया। कुरान ख्वानी के साथ ही इमाम हुसैन व उनके साथियों की करबला में शहादत का जिक्र करते हुए याद किया गया। कुछ घरों में दरवाजे पर ताजिए सजाकर रखे गए।

देहात में भी चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
मैनपुरी। शुक्रवार को मोहर्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क रही। एसपी अशोक कुमार राय के निर्देश पर जिले भर में पुलिस टीम चौराहा आदि स्थानों पर गश्त करती नजर आईं। बेवर में एसडीएम सुधीर कमार, सीओ भोगांव अमर बहादुर ने कस्बा में भ्रमण कर ताजियेदारों से जुलूस न निकालने की बात कही। कम संख्या में कोविड 19 के तहत जारी दिशा निर्देशों के तहत ही करबला में ताजिये दफनाने की बात कही। अधिकारियों ने भोगांव, किशनी आदि स्थानों पर भी निरीक्षण कर जानकारी ली। वहीं करहल में प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार चौहान पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त करते नजर आए। कुरावली में प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेई, बरनाहल में प्रभारी निरीक्षक रूपेश वर्मा पुलिस बल के साथ ताजियेदारों से वार्ता आदि कर निर्देशों से अवगत कराते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed