Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father Still Waiting for His Son’s Body Utangan River Tragedy Shatters Families

उटंगन नदी हादसा: घर से बुलाकर लाए थे दोस्त, खींच ले गई मौत...बेबस पिता की आंखें तलाश रही जिगर का टुकड़ा

Tue, 07 Oct 2025 08:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Oct 2025 08:27 AM IST
सार

उटंगन नदी हादसे में गजेंद्र भी मौत की नींद सो गया। दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गए थे। पांच दिन बाद भी वो नहीं मिला। बेटे के गम में मां की भी तबीयत बिगड़ गई है। 

विज्ञापन
Father Still Waiting for His Son’s Body Utangan River Tragedy Shatters Families
उटंगन नदी हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सिर पर बंधा पुराना साफा। बदन पर मैली फटी शर्ट और काला पुराना पेंट। पांव में टूटी चप्पलें। लाचार चेहरा और पथराई आंखें। ये वेशभूषा है रेवती प्रसाद की, जिनका सबसे छोटा बेटा गजेंद्र प्रतिमा विसर्जन के दौरान उटंगन नदी में डूब गया। उसकी तलाश में बेबस पिता रोज डूंगरवाला गांव में उस मरघट में आते हैं, जहां डूबे लोगों की तलाश में पांच दिन से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

नदी के किनारे मरघट के पास से गुजरते हुए कुसियापुर निवासी रेवती प्रसाद (55) ने अमर उजाला संवाददाता से पूछा... बाबू जी। हमाए गजेंद्र को कछु पतो चलो.... पांच दिना है गए। बाकी मां की तबियत भौत खराब है। बीमार है गई है। पांच दिना तै घर में चूल्हो नाय जलो। मेरो सबते छोटा लड़का गजेंद्र माताये सिरायवे आयो। दोस्त वाय घर ते बुला लाए। रुंधे हुए गले से रेवती ने कहा पता नाय चल रयो का भयो... कोई बाकी लाशई माय दिव वाये देवे। कैसेऊ मेरी छाती तो सिराय जावे।
 
ये भी पढ़ें -  मूर्ति विसर्जन हादसा: उटंगन नदी में वीनेश के बाद ओकेश का भी मिला शव...अब तक नदी में मिली आठ लाशें, चार लापता


 
विज्ञापन
विज्ञापन

आंखों से आंसू छलके और कुछ देर बाद खुद को संभालते हुए रेवती बोले कि उनके पास तीन बीघा जमीन है। खेती-बाड़ी से परिवार पलता है। तीन बेेटे और तीन बेटियां हैं। दो बेटी और एक बेटे की शादी हो गई। गजेंद्र सबसे छोटा था। जनता इंटर कॉलेज में 12 वीं का छात्र था। रेवती ने बताया कि वह लोधी राजपूत है। जितने लोग डूबे, वह सभी एक ही समुदाय से थे। रेवती की तरह ही बाकी युवकों के पिता और परिजन उटंगन नदी के किनारे पांच दिन से खड़े हैं और एक एक पल उनके लिए सदियों के इंतजार जैसा हो गया है।

ये भी पढ़ें -   आगरा उटंगन हादसा: कंप्रेसर की मदद से निकाला गया मृतक, अब भी दलदल में फंसे हैं छह शव; 100 घंटे से अधिक समय बीता


 
विज्ञापन

महामृत्युंजय मंत्र का जाप शुरू
खेरागढ़ नगर पंचायत चेयरमैन सुधीर गर्ग ने बताया कि बचाव अभियान में तमाम बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। विशेषज्ञ टीम होने के बावजूद डूबे लोग बमुश्किल निकल पा रहे हैं। सेना के स्कूबा डाइवर्स भी कार्य करने में चुनाैती का सामना कर रहे हैं। वह अपना अभियान पूरा कर पाएं इसलिए प्रार्थना भी शुरू हो गई। वहीं खेरागढ़ के गुफा मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का जाप पंडित जयंती शर्मा के नेतृत्व में किया जा रहा है। यह तब तब जारी रहेगा, जब तक तलाशी अभियान पूरा नहीं हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed