{"_id":"6108e7650d6716726b510903","slug":"father-son-dies-of-electrocution-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, परिवार का एक सदस्य झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, परिवार का एक सदस्य झुलसा
Tue, 03 Aug 2021 02:37 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:37 PM IST
सार
बारिश में थोड़ी सी भी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है। मैनपुरी जिले से ऐसा ही मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिवार की महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले के दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नगला बरी में मंगलवार सुबह करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों को बचाने के प्रयास में परिवार एक अन्य सदस्य को भी करंट लगा। हालांकि उनकी हालत सामान्य है। हादसे से घर में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव नगला बरी निवासी 52 वर्षीय रमेश चंद्र यादव मंगलवार की सुबह करीब 9:30 बजे बाथरूम में नहाने के लिए गए थे। नहाने के बाद उन्होंने तौलिया को सुखाने के लिए बाथरूम में बंधे तार पर डाला। तभी वह उसमें प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
इस बीच 25 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार पिता को बचाने के लिए गया तो वह भी करंट की चपेट में आकर बेसुध होकर गिर गया। इस दौरान पूरे बाथरूम में करंट प्रवाहित हो चुका था। घर में मौजूद लोगों का शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
पिता-पुत्र को बाहर निकालने के दौरान रमेश के भाई राजेश यादव को भी करंट का झटका लगा और उनका सिर जमीन से जा टकराया। बिजली कटवाने के बाद रमेश व सुशील को बाहर निकालने के बाद जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।