{"_id":"678007bf60d71f04a40d1977","slug":"father-son-accused-in-dhansingh-suicide-case-abscond-after-locking-the-shop-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-130010-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: धनसिंह आत्महत्या प्रकरण के आरोपी बाप-बेटे दुकान पर ताला लगाकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: धनसिंह आत्महत्या प्रकरण के आरोपी बाप-बेटे दुकान पर ताला लगाकर फरार
Thu, 09 Jan 2025 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
कुसमरा। किशनी थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में मिष्ठान विक्रेता के यहां कार्यरत धनसिंह के आत्महत्या प्रकरण में आरोपी बाप-बेटे फरार हो गए। उनकी मिष्ठान की दुकान पर ताला लटका हुआ है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने कई स्थानों पर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। मगर, कोई सुराग नहीं लगा। इधर, पुलिस को धनसिंह के मोबाइल की सीडीआर भी अभी प्राप्त नहीं हुई है।
थाना किशनी के ग्राम अलीपुर निवासी 20 वर्षीय धनसिंह उर्फ बाबा पुत्र राजेश सक्सेना रामनगर स्थित राकेश गुप्ता की मिठाई की दुकान पर काम करता था। उन्हीं के घर रहता था। सोमवार सुबह उसका शव दुकान के भीतर लगे कुंडे में फंदे पर लटका मिला था। मृतक की मां गीता ने मिष्ठान विक्रेता राकेश गुप्ता उनके पुत्र गुड्डू गुप्ता व गौरव गुप्ता, पप्पी गुप्ता पर बेटे को प्रताड़ित करने, उसके चार लाख रुपये न देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर करीमगंज में शव को सड़क पर रख चार घंटे से अधिक समय तक प्रदर्शन किया था। किशनी थाना इंस्पेक्टर महाराज सिंह भाटी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।