फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father Seeks Probe into Son Shivam’s Death

'बुढ़ापे का सहारा छीन लिया': बेटे शिवम की मौत पर पिता का दर्द, बोले- पुलिस की लापरवाही ने ली जान

Fri, 18 Sep 2026 10:03 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 18 Sep 2026 10:03 AM IST
सार

आगरा में 17 वर्षीय शिवम की मौत के बाद पिता प्रेमपाल ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। शिवम का शव धनौली पुलिस चौकी के पास मिला था, जबकि पुलिस के अनुसार उसकी मृत्यु डूबने से हुई और परिजनों के आरोपों की जांच एसीपी को सौंपी गई है।

विज्ञापन
Father Seeks Probe into Son Shivam’s Death
शिवम के पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के मलपुरा  में पुलिस की लापरवाही ने बेटे शिवम की जान ले ली। मामले में निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। जो भी दोषी है, उसके खिलाफ कार्रवाई करें। यह कहते हुए पिता प्रेमपाल की आंखों में आंसू आ जाते हैं। कहते हैं कि बुढ़ापे का सहारा छीन लिया। अब किसके सहारे जी पाएंगे।
विज्ञापन


नगला प्यारे, सदर निवासी 17 वर्षीय शिवम सविता का शव बुधवार को धनौली पुलिस चाैकी के पास मिला था। वह 14 सितंबर को अपने दोस्त वरुण का जन्मदिन मनाने गया था। तभी पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजन के अनुसार, पुलिस ने वहां मौजूद आठ लड़कों को पूछताछ के लिए पकड़ा था। शिवम लापता हो गया। परिजन ने थाना सदर में लापता होने की सूचना दी थी। परिजन ने शव मिलने पर धनौली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। लेनदेन के भी आरोप लगाए थे।
विज्ञापन




प्रेमपाल ने बताया कि उनके दो बेटे थे। इनमें शिवम बड़ा था। वह सैलून की दुकान चलाता था। इससे ही घर चलता था। वह खुद ई रिक्शा चलाते हैं। मगर वह कई दिन से खराब है। दूसरा बेटा छोटा है। शिवम ही उनका सहारा था। वह नाले में पुलिसकर्मियों के दाैड़ाने की वजह से गिरा या फिर कोई और वजह थी? इसकी जांच की जानी चाहिए। नाले में जहां शव मिला, वहां खोखे भी रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन भी परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच और परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मां के नहीं रुक रहे आंसू
बेटे की मौत के बाद मां अनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हें परिवार की महिलाएं संभाल रही हैं। वह बार-बार शिवम को याद करने लगती हैं।

डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि शिवम की मृत्यु डूबने से हुई थी। विसरा सुरक्षित रखा गया है। परिजन के आरोपों की जांच एसीपी से कराई जा रही है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed