फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   father said police took away support of old age now living useless After suicide of brothers in Barhan Agra

बरहन कांड: चीख उठा पिता, कहा- पुलिस ने छीन लिया बुढ़ापे का सहारा, दो बेटों की ले ली जान; अब जीना बेकार है

Wed, 26 Jun 2024 02:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 26 Jun 2024 02:38 PM IST
सार

बरहन में बेटों के सुसाइड से आहत पिता चीख उठा। कहा कि पुलिस ने बुढ़ापे का सहारा छीन लिया। दो बेटों की जान ले ली। अब जीना बेकार है। 

विज्ञापन
father said police took away support of old age now living useless After suicide of brothers in Barhan Agra
बरहन पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में होमगार्ड और उसके भाई ने पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड कर लिया। घटना के बाद परिजन बिलखते हुए बोले मेरे बेटों ने किसी का क्या बिगाड़ा था। उन्होंने कभी कुछ गलत नहीं किया। बेटे ही पिता का सहारा होते हैं। वह भी पुलिस ने छीन लिया। यह दर्द है कि प्रमोद और संजय के वृद्ध पिता सुनहरी सिंह का। परिवार के लोग उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। मगर, वो हर किसी से एक ही सवाल कर रहे हैं कि पुलिस ने बुढ़ापे का सहारा क्यों छीन लिया।

विज्ञापन


बरहन के गांव रूपधनु निवासी सुनहरी सिंह के दो बेटों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पहले संजय ने जान दी। कार्रवाई न होने से आहत होकर बड़े भाई प्रमोद ने भी सोमवार को फांसी लगा ली थी। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया था। पुलिस पर पथराव तक कर दिया था। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर माने थे।

विज्ञापन

मृतक के परिवार के लोगों का कहना है कि यदि बरहन पुलिस संजय के आत्महत्या करने पर ही दरोगा के खिलाफ एफआईआई दर्ज कर लेती तो प्रमोद को आत्महत्या नहीं करनी पड़ती। मंगलवार दोपहर में शव पहुंचने पर परिवार के साथ सैकड़ों ग्रामीण जुटे हुए थे। उन्होंने शव को खेत में रख दिया। छोटे भाई सोमेश ने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक शव का दाहसंस्कार नहीं करेंगे। उनके परिवार को न्याय नहीं मिला तो बाकी भाई भी जान देने को तैयार हैं।
 
विज्ञापन

ये भी पहुंचे

केंद्रीय राज्य मंत्री के आने से पहले एसडीएम एत्मादपुर और होमगार्ड कमांडेंट वीके झा सहित पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए थे। उन्होंने ग्राम प्रधान नीरज से बात कर ग्राम पंचायत में मौजूद एक बीघा खेत के पट्टे का प्रस्ताव रखा। जिस पर एसडीएम एत्मादपुर ने सहमति दे दी।

विज्ञापन

नहीं जले चूल्हे, छावनी बना रहा रूपधनु

गांव रूपधनु में तीन दिन में दो भाइयों की मौत की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। सादाबाद पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगा है। आगरा पुलिस ने भी कार्रवाई में ढिलाई दिखाई। ग्रामीणों का कहना है कि पहली बार ही पुलिस सुन लेती तो दूसरी घटना नहीं होती। गांव में सोमवार और मंगलवार को चूल्हे नहीं जले। बवाल की आशंका पर पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात रही। गांव के रास्तों पर बैरियर लगाए गए थे।

होमगार्ड विभाग ने दी 5 लाख की सहायता राशि

मृतक संजय व प्रमोद के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये सरकार की ओर से आर्थिक सहायता के रूप में दिए गए। प्रमोद के परिजन को होमगार्ड विभाग की ओर से भी 5 लाख रुपये दिए गए। एक आश्रित को नौकरी देने की बात कही। सरकार की ओर से ग्राम पंचायत में दोनों भाइयों को पांच बीघा जमीन आवंटन करने की बात भी इस दौरान कही गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed