{"_id":"5e78d7b68ebc3e78ab70a66c","slug":"father-postponed-daughter-s-marriage-due-to-coronavirus-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : गरीब पिता ने टाल दी बेटी की शादी, घर से बाहर निकलने वालों को दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : गरीब पिता ने टाल दी बेटी की शादी, घर से बाहर निकलने वालों को दिया संदेश
Tue, 24 Mar 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 24 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए आगरा समेत कई जिलों में लॉकडाउन कर दिया है। इसके बावजूद कुछ लोग घरों से बाहर निकलकर दूसरों के लिए खतरा बन रहे हैं।
ऐसे लोगों को आगरा की बाह तहसील के गांव सुनरट्टी निवासी गरीब पिता बुन्दू शेख उर्फ बूंदी से सीखना चाहिए। उन्होंने महामारी के प्रकोप को देखते हुए अपनी बेटी का निकाह टाल दिया। वो कोरोना महामारी खत्म होने के बाद बिटिया की शादी करेंगे।
सोमवार को सुनरट्टी में बुन्दू शेख उर्फ बूंदी की बेटी नगमा बानो की इटावा से बरात आनी थी। उन्होंने शादी को स्थगित कर दिया। रिश्ता इटावा के हासिम शेख के साथ तय हुआ था। हलवाई आ गए थे। शामियाना आदि लग गया था।

नुकसान की परवाह नहीं की
नुकसान की परवाह न करते हुए गरीब पिता बुन्दू शेख ने बेटी का निकाह स्थगित कर दिया। बुन्दू शेख ने बताया कि समारोह में भीड़ से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा था। इसीलिए यह कदम उठाया गया है। बाद में निकाह की तारीख तय की जाएगी।
युवक ने टाल दिया अपना निकाह
जनता कर्फ्यू के दिन रुनकता कस्बा के आबिद ने अपना निकाह टाल दिया था। रविवार को बरात धौलपुर के बसेड़ी के लिए जानी थी। बराती तो जुटे नहीं, कुछ लोग यह सलाह देने जरूर आए कि ऐसे में जाना ठीक नहीं है। दूल्हा बना आबिद भी राजी हो गया। उसने कोरोना वायरस से जंग के लिए निकाह स्थगित कर दिया।
बता दें कि लॉकडाउन के कारण प्रशासन की ओर से कई प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। सिर्फ 10-12 लोगों की उपस्थिति में ही शादी समारोह का आयोजन हो सकता है।