{"_id":"5eccebb013bee362f6126fcb","slug":"father-lodge-fir-against-two-person-in-son-suicide-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटाः युवक की आत्महत्या में आया नया मोड़, पत्नी व प्रेमी के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटाः युवक की आत्महत्या में आया नया मोड़, पत्नी व प्रेमी के खिलाफ मुकदमा
Tue, 26 May 2020 03:43 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 26 May 2020 03:43 PM IST
सार
पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर की थी वासुदेव ने आत्महत्या
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा में थाना अलीगंज के मोहल्ला विकास नगर में पांच अप्रैल को वासुदेव पुत्र ईश्वरदयाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में अब नया मोड़ आ गया। मृतक के पिता ने पुत्रवधू और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर दोनों द्वारा प्रताड़ित करने पर आत्महत्या करने को विवश करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना नयागांव क्षेत्र के गांव नगला बनी पोस्ट दहेलिया पूठ ने सोमवार को अलीगंज थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। ईश्वर दयाल का आरोप है कि पुत्र वासुदेव की शादी 10 मई 2016 को थाना मोहम्मदाबाद जिला फर्रुखाबाद क्षेत्र के एक गांव से हुई थी। शादी के बाद पुत्रवधू पुत्र को परिजनों से अलग रहने के लिए परेशान करती थी। इसकी वजह से पुत्र वासुदेव कस्बा अलीगंज में किराए का मकान लेकर रहने लगा था।
यहां रहने के दौरान पुत्रवधू के अवैध संबंध अपनी बुआ के लड़के आकाश से हो गए। इस बात का विरोध पुत्र करता था लेकिन पुत्रवधू अपने प्रेमी को छोड़ने को राजी नहीं थी। आरोप है कि पांच अप्रैल 2020 को वासुदेव ने आकाश के साथ पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।
विज्ञापन
तब आकाश और पुत्रवधू ने पुत्र वासुदेव को गाली-गलौज कर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया, इसी के चलते वासुदेव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। ईश्वर दयाल ने एसएसपी के आदेश पर पुत्रवधू और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।