{"_id":"629f7569b3b7fb65805ec446","slug":"father-left-the-innocent-son-alone-in-bharatpur-rajasthan-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: कोई पिता ऐसा कैसे कर सकता है? मासूम बेटे को अकेला जंगल में छोड़ दिया, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: कोई पिता ऐसा कैसे कर सकता है? मासूम बेटे को अकेला जंगल में छोड़ दिया, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान
Tue, 07 Jun 2022 09:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 07 Jun 2022 09:37 PM IST
सार
संतान पर कोई आंच आए तो पिता उसकी हर मुसीबत में आगे खड़ा होता है, लेकिन मथुरा में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसमें पिता ने ही मासूम बेटे को बड़ी मुसीबत में डाल दिया। घर से दूर बेटे को पिता जंगल में अकेला छोड़ आया।
विज्ञापन
बालक को नाना के सुपुर्द करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के गोवर्धन में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने बेटे के साथ जो किया, जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। दरअसल बालक के सिर से मां का साया उठ गया तो पिता ने कलेजे के टुकड़े को दूसरी पत्नी की सह पर भरतपुर राजस्थान के जंगल में लावारिस छोड़ दिया। राजस्थान चाइल्ड लाइफ केयर संस्था ने घूमते हुए बच्चे को कब्जे में ले लिया। लापता बालक की नाना ने गोवर्धन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार को गोवर्धन पुलिस उसे भरतपुर से तलाश कर थाने ले आई। नाना के सुपुर्द कर पुलिस आरोपी पिता और सौतेली मां की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सोनवता पुत्री किशोरी की शादी छह वर्ष पूर्व भूपेंद्र निवासी गोवर्धन के साथ हुई थी। सोनवता की तीन वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई। उसके एक पुत्र लोकेश था। आरोप है कि भूपेंद्र ने राजस्थान के डीग की युवती से दूसरी शादी कर ली। वह सौतेले पुत्र लोकेश से नफरत करने लगी। इसी के चलते भूपेंद्र तीन वर्ष के लोकेश को भरतपुर के जंगल में छोड़ आया। मंगलवार को पुलिस ने लोकेश को भरतपुर से बरामद कर नाना किशोरी के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि पिता दूसरी शादी के बाद बेटे को भरतपुर के जंगल में छोड़ आया था। बालक को सकुशल बरामद कर नाना के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी पिता व सौतेली मां की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन