{"_id":"667bd117347484a4cd02b9db","slug":"father-is-accused-of-misdeeds-his-minor-daughter-in-agra-mother-also-supported-him-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवसी पिता: नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, मां ने भी दिया साथ; दोनों फरार... पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवसी पिता: नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, मां ने भी दिया साथ; दोनों फरार... पुलिस जांच में जुटी
Wed, 26 Jun 2024 02:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 26 Jun 2024 02:03 PM IST
सार
पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया। मां ने भी उसका साथ दिया। दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। पिता पर अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप है। मां ने भी साथ दिया। दोनों आरोपी फरार हैं। मामले में चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
घटना खंदौली थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां 14 वर्षीय किशोरी ने पिता पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मां पर भी पिता का साथ देने का आरोप है। यही नहीं चाचा और दादी के विरोध जताने पर उनकी पिटाई भी कर दी।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने चाचा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी पिता और मां घर से फरार हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन