{"_id":"664d7705a44937e805078794","slug":"father-in-law-interrupts-everyday-daughter-in-law-woke-up-at-midnight-and-did-such-thing-family-shocked-2024-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: रोज-रोज टोकता है ससुर...बहू ने आधी रात को उठकर किया ऐसा काम; घरवालों के छूट गए पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रोज-रोज टोकता है ससुर...बहू ने आधी रात को उठकर किया ऐसा काम; घरवालों के छूट गए पसीने
Wed, 22 May 2024 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 22 May 2024 10:09 AM IST
सार
ससुर की टोकने की आदत से नाराज बहू ने आधी रात को कुछ ऐसा किया कि घरवालों के होश उड़ गए। इसके बाद आरोपी बहू बच्चों को लेकर घर से भाग निकली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में बहू ने ससुर के साथ आधी रात को ऐसा कांड कर दिया कि घरवालों को भी यकीन नहीं हो रहा है। उसने सोते समय ससुर पर कुल्हाड़ी के बेंत से हमला कर दिया। इसमें ससुर का पैर टूट गया। इसके बाद बहू बच्चों को साथ लेकर फरार हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
ककरैठा निवासी गोपाल बघेल ने बताया कि उनके पिता अमर सिंह बघेल घर पर सो रहे थे। मां मीरादेवी खाना बना रही थीं। गल्तियों पर डांटे जाने पर पत्नी चंद्र प्रभा ससुर से रंजिश रखती है। मौका देखकर उसने सोते समय ससुर के ऊपर कुुल्हाड़ी के बेंत से हमला कर उनका पैर तोड़ दिया। मां के शोर मचाने पर पत्नी बच्चों को लेकर घर से फरार हो गई। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।